{"_id":"69613e30881e3f36c10e20d6","slug":"weakening-mnrega-is-a-direct-attack-on-the-rights-of-the-poor-mp-selja-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-146765-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा को कमजोर करना गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला : सांसद सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा को कमजोर करना गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला : सांसद सैलजा
Fri, 09 Jan 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
रतिया के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बैठक करते हुए सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ।
रतिया। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करना गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि ''''विकसित भारत'''' के दावों के बीच ज़मीनी सच्चाई यह है कि लोगों के हाथों से काम छीना जा रहा है और रोजगार की गारंटी को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। सांसद सैलजा ने ये बात रतिया रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस बैठक में कांग्रेस नेता जयपाल लाली,मंगत राम लालवास, सुरेंद्र वर्तीय सुभाष बिश्नोई, अशोक गर्ग, गुरदीप चहल, ओमप्रकाश खाई,देव राज, गुरसेवक हासपुर, संदीप मजोका, केवल सिधु, जगजीत, महिला प्रधान परमजीत कौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को हक देने के बजाय उनके अधिकार छीनने काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का प्राथमिक काम नागरिकों को अधिकार देना और उनकी रक्षा करना होता है, लेकिन भाजपा इसके ठीक उलट कर रही है। क्षेत्र में बढ़ते नशे के मुद्दे पर सांसद सैलजा ने कहा कि सिर्फ छोटे प्यादों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने मांग रखी कि सरकार को एक बड़ा अभियान चलाकर नशा तस्करों के आकाओं पर शिकंजा कसना चाहिए।