फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Warning to the Municipal Council Secretary: Negligence will land you in jail

Fatehabad News: नगर पालिका सचिव को चेतावनी- लापरवाही की तो जेल भिजवा दूंगा

Mon, 13 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Warning to the Municipal Council Secretary: Negligence will land you in jail
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में मामलों की सुनवाई करते हुए कैबिनेट मंत
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रतिया नगर पालिका सचिव को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि काम में सुधार नहीं हुआ तो जेल भिजवा दूंगा। जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक में शिकायत की सुनवाई के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार के मामले में फतेहाबाद सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेंद्र को निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर सिंचाई विभाग हिसार के कार्यकारी अभियंता विनोद वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

डीपीआरसी हॉल में सोमवार को आयोजित बैठक में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 14 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें पांच पुरानी और नौ नई शामिल रहीं। छह मामलों का मौके पर समाधान किया गया जबकि आठ में जांच कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में सिंचाई, बिजली और पुलिस विभाग से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे। सुनवाई के दौरान मंत्री ने कई मामलों में अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिजली निगम के एसई और कार्यकारी अभियंता को भी निर्देश दिए। भूना की ऑफिसर कॉलोनी से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन हटाने की मांग पर अधिकारियों के तर्क सुनकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि निगम ने लाइन बिछाने से पहले भी उस जमीन की स्थिति देखी होगी। जब हर कार्य का एस्टीमेट तैयार किया जाता है तो लाइन हटाने की जिम्मेदारी भी निगम की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से इसके लिए रुपये नहीं लिए जाएंगे और डीसी व डीएमसी के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।
बैठक में रतिया विधायक जरनैल सिंह और फतेहाबाद विधायक बलवान दौलतपुरिया भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में पूर्व विधायक दुड़ाराम के मंत्री के साथ बैठने पर विधायक बलवान दौलतपुरिया ने आपत्ति जताई। मंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें शांत कराया। इसके बाद पूर्व विधायक दुड़ाराम मंत्री के साथ ही बैठे रहे।
-
अधिकारियों की जानकारी के बिना न बने प्रॉपर्टी आईडी
गांव रत्ताखेड़ा निवासी महिला शारदा देवी की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायत पर मंत्री बेदी ने कहा कि इसमें बहुत फर्जीवाड़ा हो रहा है। इस पर उन्होंने रतिया नगरपालिका सचिव को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने सचिव से पूछा कि प्रॉपर्टी आईडी को कौन देखता है इस पर सचिव ने कहा कि क्लर्क देखते है और वे चेकर हैं। मंत्री ने कहा कि क्लर्कों के हाथों में पावर थमा रखी है। अगर ये खेल नहीं रुका तो जेल भिजवा दूंगा। एक भी प्रॉपर्टी आईडी अधिकारियों की जानकारी बिना नहीं बननी चाहिए।
जनपरिवाद समिति बैठक में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, डीसी डॉ. विवेक भारती, एसपी निकिता खट्टर, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खीचड, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, एडीसी अनुराग ढालिया, नगर परिषद चेयरमैन राजेन्द्र खींची, वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य चन्द्रप्रकाश बोस्ती मौजूद रहे।
-
अवैध कॉलोनी में सड़क निर्माण की होगी जांच
रतिया मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कुलवंत सिंह की शिकायत पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अवैध कॉलोनी में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा कराए गए कथित सड़क निर्माण की जांच के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी में एसडीएम रतिया तथा जनपरिवाद समिति के सदस्य अंकित सिंगला और परवीन को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।
-
मंत्री ने जांच अधिकारी बदलने के दिए निर्देश
गांव पारता निवासी सुनील की शिकायत पर जिसमें पारिवारिक विवाद में पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया था मंत्री ने एसडीएम टोहाना, डीएसपी टोहाना, संबंधित थाना प्रभारी तथा जनपरिवाद समिति के सदस्य पूनम सिंगला, विनोद खीचड़ और हरमेश शर्मा की संयुक्त कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। गांव नाढोड़ी निवासी श्रवण कुमार की शिकायत पर जिसमें स्वीकृत नहरी खाल को बार-बार क्षतिग्रस्त किए जाने और पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया गया था इस पर मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को जांच अधिकारी बदलकर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रवण ने कहा कि थाने में उसे बुलाकर धमकाया भी गया था। इस पर मंत्री ने पहले रहे एसएचओ को नोटिस देने के निर्देश दिए।
-
महिला मित्र पर ब्लैकमेल करने के आरोपी
बैठक में सहमति संबंध में रह रहे एक युवक ने अपनी महिला मित्र पर ब्लैकमेलिंग कर उगाही के आरोप लगाए लेकिन एएसपी दिव्यांशी ने कहा कि बैंक स्टेटमेंट के अनुसार रिलेशनशिप में रह रही युवती ने युवक से पैसे लेने थे। बैठक में मंत्री को ये भी बताया गया कि लड़की के गांव में जाकर आपत्तिजनक पोस्टर भी लगाए गए हैं। इस पर मंत्री ने युवक को उसके माता-पिता को बुलाने के निर्देश दिए।

-
दैयड़ के किसानों के लंबित मुआवजे पर दस दिन में मांगी रिपोर्ट
गांव दैयड़ के किसानों को फसल मुआवजा नहीं मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी को लंबित मुआवजे का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए। कमेटी में एसडीएम फतेहाबाद, डीआरओ, एलडीएम के साथ जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खीचड़, जसवंत माचरा, सतबीर मेहुवाला तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष सविता टुटेजा को भी शामिल किया गया है। मंत्री ने निर्देश दिए कि कमेटी इस मामले में किसानों का पक्ष लेकर उनसे बातचीत करे और आगामी दस दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed