फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Voting will be held on 10th on no confidence motion against Ratia Panchayat Samiti Chairman

Fatehabad News: रतिया पंचायत समिति चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 10 को होगा मतदान

Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held on 10th on no confidence motion against Ratia Panchayat Samiti Chairman
रतिया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी के नदारद रहने पर दो बार स्थगित हुए पंचायत समिति रतिया के चेयरमैन केवल मेहता के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का मतदान अब 10 जनवरी को होगा। इस दिन सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के कमरा नंबर 42 में बने कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदान होगा।
विज्ञापन


डीडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि रतिया पंचायत समिति चेयरमैन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 10 जनवरी को वोटिंग तय की गई है। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त के चंडीगढ़ बैठक में जाने तथा दूसरी बार अस्वस्थ होने के चलते बैठक को स्थगित किया गया था। वहीं, केवल मेहता ने कहा कि अभी तक 10 जनवरी के बैठक की सूचना नहीं आई है, लेकिन अगर प्रशासन ने बैठक निश्चित कर दी है तो अच्छी बात है क्योंकि वह इस मामले को लेकर जल्द ही हाईकोर्ट जाने वाले थे। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 10 जनवरी को न्याय की जीत होगी।
विज्ञापन


-------

यह था मामला

बता दें कि 17 नवंबर को पंचायत समिति रतिया के कुल 22 सदस्यों में से 16 ने उपायुक्त को चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास का नोटिस दिया था। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी की अध्यक्षता में पहले 4 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान की तिथि निश्चित की थी लेकिन ऐन मौके पर अतिरिक्त उपयुक्त किसी बैठक में भाग लेने चंडीगढ़ चले गए। इसके बाद 3 जनवरी शाम 4 बजे मतदान की तिथि निर्धारित की गई। मगर 3 जनवरी दोपहर को पंचायत समिति सदस्यों को बिना कोई कारण बताए बैठक स्थगित होने की सूचना दी गई। वहीं अब प्रशासन को तीसरी बैठक करवाना अनिवार्य हो गया था, जिसके चलते ही अब 10 जनवरी को मतदान निश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed