फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Voting for the post of Bar Association President in Fatehabad, Tohana, and Ratia takes place today

Fatehabad News: फतेहाबाद, टोहाना, रतिया में बार प्रधान के ताज के लिए मतदान आज

Thu, 10 Sep 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Voting for the post of Bar Association President in Fatehabad, Tohana, and Ratia takes place today
बार एसोसिएशन रतिया की चुनाव कमेटी सदस्य नोटा व अन्य जानकारी देते हुए :संवाद
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना। बार एसोसिएशन चुनाव शुक्रवार को फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में होने जा रहे है। फतेहाबाद में प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। शाम 4 बजे के बाद ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। फतेहाबाद में 682 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवाकेट संदीप टांटिया ने बताया कि इस बार चुनाव प्रधान, उपप्रधान सामान्य, उपप्रधान महिला आरक्षित, सचिव और वित्त सचिव के पदों पर आयोजित हो रहा है। प्रधान पद के लिए सुभाष जांगू, विकास कड़वासरा और विनय शर्मा मैदान में है।
विज्ञापन

सचिव पद पर शहनवाज और श्वेता रानी, उपप्रधान सामान्य पद पर संजय कुमार और संजीव कुमार, उपप्रधान महिला आरक्षित पद पर प्रेम परमजीत कौर सुधा रानी और कैशियर पद पर जलेश ठक्कर और राकेश लेगा में टक्कर है। सह सचिव महिला आरक्षित रोशनी देवी पहले चुनी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रतिया के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को होने वाले चुनाव में 310 अधिवक्ता अपने प्रधान का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष पद पर महेश कुमार तनेजा और पवन रंगा के बीच सीधा मुकाबला है। अन्य पदों पर सहमति बनने के कारण अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान होगा। खास बात यह है कि पहली बार चुनाव में अधिवक्ताओं को नोटा का विकल्प भी दिया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी हरपाल ग्रोहा और गगन गिल ने बताया कि मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक के दौरान मतदान प्रक्रिया स्थगित रहेगी। इसके बाद 1:30 बजे मतदान दोबारा शुरू होगा। शाम 4 बजे मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
सुपरवाइजर महेंद्र नायक और नरेंद्र मलिक ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई पदों पर सर्वसम्मति बनने के बाद उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सचिव पद पर राहुल मेहता, वित्त सचिव पद पर नवरात बाटू और संयुक्त सचिव पद पर प्रियंका सूद निर्विरोध चुने गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर गगनदीप ग्रोवर के नाम पर सहमति बनी। इस पद के अन्य दावेदार संजय कुमार जैन ने अपनी दावेदारी वापस ले ली, जिसके बाद गगनदीप ग्रोवर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं, उपप्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। इस पद के लिए नेहा जसूजा और प्रवीण कौर ने नामांकन किया था। दोनों के बीच छह-छह माह के कार्यकाल को लेकर सहमति बनने के बाद चुनाव की स्थिति टल गई। लाइब्रेरी सचिव पद पर कृष्ण कुमार मेहता को निर्विरोध चुना गया है। इस पद की अन्य दावेदार कीर्ति ने भी अपनी दावेदारी वापस ले ली थी।
-----------
अध्यक्ष पद पर नहीं बन सकी सहमति
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर दोनों उम्मीदवारों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते अब 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। चुनाव को लेकर रतिया बार के अधिवक्ताओं में भी उत्सुकता बनी हुई है। पहली बार नोटा का विकल्प होने के कारण चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें रहेंगी।

----------
टोहाना में 334 मतदाता करेंगे मतदान
टोहाना में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव पर्यवेक्षक अधिवक्ता सतपाल सिंगला ने बताया कि मतदान 11 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस चुनाव में कुल 334 मतदाता वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रधान, सचिव और कैशियर के पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और विकल्प बनाए रखने के लिए नोटा का प्रावधान भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed