Panchayat Election: फतेहाबाद में गजब का उत्साह, 3.30 बजे तक 72% मतदान, शादी की तैयारियों के बीच भी किया मतदान
रतिया क्षेत्र के गांव कारियां में तो 96.72 फीसदी मतदाताओं ने दोपहर 3 बजे तक मतदान कर दिया। गांव कारियां में एक ही बूथ बना हुआ है, जिस पर 427 ग्रामीणों के वोट हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में गांव की सरकार चुनने को लेकर गजब का उत्साह रहा। दोपहर बाद 3.30 बजे तक ही जिले में 72 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाल दिए। अभी भी मतदान में ढाई घंटे का समय बाकी है। प्रदेश के चार जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव में से फतेहाबाद जिले में काफी उत्साह बना हुआ है।
जिले के कुल 510134 मतदाताओं में से दोपहर बाद 3.30 बजे तक 364992 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। जिले के सात खंडों में से सबसे अधिक मतदान रतिया खंड में हुआ है। जहां 73 फीसदी से ज्यादा मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं। गांव ढाबी खुर्द, खासा पठाना, कानीखेड़ी, जांडली कलां, नड़ेल, मुंदलिया, रूपांवाली, उदयपुर, चनकोठी, ढाणी दादूपुर, मलहड़ आदि गांवों के बूथों पर तो दोपहर 3 बजे ही 90 फीसदी मतदान हो गया।
गांव कारियां में मात्र 14 वोट शेष बचे
रतिया क्षेत्र के गांव कारियां में तो 96.72 फीसदी मतदाताओं ने दोपहर 3 बजे तक मतदान कर दिया। गांव कारियां में एक ही बूथ बना हुआ है, जिस पर 427 ग्रामीणों के वोट हैं। दोपहर 3 बजे तक 427 में से 413 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।
शादी की तैयारियों के बीच किया मतदान
रतिया क्षेत्र के गांव अलीकां में अमरीक सिंह विवाह समारोह की तैयारियों के बीच मतदान करने पहुंचा। अमरीक सिंह की शनिवार को शादी है।
सात पंचायतों पर बन चुकी है पूर्ण सहमति
जिले में सात ग्राम पंचायतें पूर्णरूप से सर्व सम्मति से चुन लगी गई हैं। भोडिया खेड़ा, चपलामोरी, ढाणी ठोबा, बनावाली सौत्र, पूर्ण माजरा, प्लाटा ब्राहमनवाला व रोझावाली में पंच और सरपंचों का सर्व सम्मति से चुनाव हो गया था, इस वजह से यहां मतदान नहीं होगा।