{"_id":"1d8542a2cc8887bcddbdbd06a1b9875c","slug":"vote-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़कनें हुईं तेज, अब फैसले की घड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़कनें हुईं तेज, अब फैसले की घड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला परिषद और ब्लाक समिति सदस्यों की सीटों के लिए फैसले की घड़ी आ ही गई। तीन चरण में हुए चुनाव में जिला परिषद के सभी 18 वार्डों और छह खंडों के पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान की मतगणना आज की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
वीरवार सुबह बजे ठंड के बीच जब मतगणना शुरू होगी, वैसे ही फैसले को लेकर प्रत्याशियों के पसीने छूटने शुरू हो जाएंगे। बता दें कि जिला परिषद की 18 सीटों के लिए 166 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। वहीं, जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इस दौरान पांच सौ पुलिसकर्मी पहरा देंगे।
विज्ञापन
जिला परिषद के लिए पंचायत भवन फतेहाबाद, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट अनाज मंडी टोहाना, खंड कार्यालय भट्टू कलां, खंड कार्यालय भूना, सामुदायिक केंद्र रतिया व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी में मतगणना करवाई जाएगी। इसके अलावा सभी छह खंडों के पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना भी वीरवार को जिला परिषद सदस्यों के तुरंत बाद संबंधित खंडों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
मतगणना को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता करते हुए उपमंडलाधीश संतलाल पचार ने कहा कि मतगणना प्रात: 8 बजे शुरू होगी, जिसमें पहले चरण में जिला परिषद के मतों की गिनती की जाएगी।
इसके उपरान्त पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद ब्लॉक समिति में 30 सदस्य, भट्टू ब्लॉक समिति में 21 सदस्य व भूना ब्लॉक समिति में 20 सदस्यों के लिए गिनती का कार्य किया जाएगा। जिला परिषद में गिनती ईवीएम के माध्यम से होगी जबकि ब्लॉक समिति में मत पत्रों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में कुल 12 टेबलों पर गिनती की जाएगी जबकि भट्टू में 10 व भूना में 14 टेबलों पर गिनती का कार्य होगा।
प्रत्येक टेबल पर 1 काउंटिंग सुपरवाईजर व 3 सहयोगी कर्मचारियों को लगाया गया है। फतेहाबाद के पंचायत भवन में गिनती का कार्य होगा जबकि भूना व भट्टू में संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में मतों की गिनती का कार्य किया जाएगा।
5 पुलिस कर्मी संभालेंगे मोर्चा
वीरवार को मतगणना को लेकर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। पीसीआर,राइडर संदिग्धों पर निगाह रखेंगे और सभी ब्लॉको को सील कर दिया जाएगा। मतगणना को लेकर फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में 80-80 पुलिस कर्मी व जाखल,भट्टू व भूना में 50-50 पुलिस कर्मी मोर्चा संभालेंगे।
आई.डी.दिखाकर ही जा पाएंगे अंदर
मतगणना डयूटी के कर्मचारियों व अधिकारियों को पहचान पत्र जारी किए गए है और मतगणना केंद्र में पहचान के माध्यम से ही प्रवेश होगा। मतगणना में लगे अधिकारी व कर्मचारी, मोबाईल, बैल्ट या अन्य किसी प्रकार का कोई सामान भी लेकर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के एजेंटों को भी पहचान पत्र के द्वारा ही मतगणना केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। कोई भी एजेेंट अपने साथ मोबाईल, पैन, बैल्ट, माचिस, पेपर या अन्य प्रकार की कोई सामग्री साथ लेकर न आएं।
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने ड्यूटी के स्थान पर प्रात: 7 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि मतगणना का कार्य प्रात: 8 बजे शुरू किया जा सकें।