फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Visibility was less than five meters in deep fog, 4 vehicles collided near the under construction overbridge

Fatehabad News: गहरी धुंध में दृश्यता रही पांच मीटर से भी कम, निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भिड़ी 4 गाड़ियां

Mon, 25 Dec 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Visibility was less than five meters in deep fog, 4 vehicles collided near the under construction overbridge
फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर धुंध के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई कारसंवाद
फतेहाबाद।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को भी गहरी धुंध छाई रही और दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। धुंध के कारण हांसपुर रोड फोरलेन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास चार गाड़ियां भिड़ गईं। हादसे में कार सवार सिरसा निवासी सुशील कुमार को हल्की चोटें आई है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क के बीच में ही अवरोधक लगा रखे हैं।
बताया जा रहा है कि सिरसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों के चालकों को धुंध के कारण नजदीक आने पर ही अवरोधक का पता चला। सोमवार सुबह अवरोधक को देखकर जब स्काॅर्पियो गाड़ी चालक ने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही तीन कारों ने एक-दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी। इससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सबसे अधिक बाधित हुआ रेल यातायात
सुबह के समय सबसे अधिक बाधित रेल यातायात रहा। अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन को धुंध अधिक होने के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया जबकि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चलकर बठिंडा जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस भट्टू रेलवे स्टेशन पर दो घंटे आठ मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, जाखल आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस भी पांच घंटे तक देरी से आई। इसी तरह सुबह के समय आने वाली अन्य रेलगाड़ियां भी 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से आई। गहरी धुंध में रोडवेज बसों से लेकर नेशनल हाईवे पर रफ्तार पकड़ने वाले वाहनों की गति बेहद धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट़्टू रेलवे स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों को हुई देरी
हरियाणा एक्सप्रेस - 12 मिनट
किसान एक्सप्रेस - 48 मिनट
गंगानगर-दिल्ली ट्रेन - 58 मिनट
रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन - 50 मिनट
धुरी-सिरसा ट्रेन - 37 मिनट
गोरखधाम एक्सप्रेस - 2 घंटे 8 मिनट

जाखल जंक्शन पर ये गाड़ियां रही लेट

पातालकोट एक्सप्रेस - 5 घंटे
श्रीगंगानगर एक्सप्रेस - 7 घंटे
लुधियाना-हिसार ट्रेन - 1.30 घंटे


:: मौसम लगातार बदल रहा है। खास तौर पर रात व सुबह के समय धुंध होने के कारण दमा रोगियों को अधिक परेशानी हो रही है। इसलिए बच्चों व बुजर्गाें को काम के समय से ही घर से बाहर जाने दें। पूरे शरीर को ढककर रखें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

-डॉ. मनीष टुटेजा, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article