{"_id":"8c5caa0cca7fea340a6f91b995f5daa4","slug":"villegers-scared-of-nahla-coz-of-air-fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग से दहला गांव नहला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायरिंग से दहला गांव नहला
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे गांव में गोलीबारी को लेकर हड़कंप मच गया। फायरिंग करने वालों की पहचान मुंडी गैंग के रूप में हुई है। जिसमें दनौदा के कई बदमाश भी शामिल थे।
पुलिस ने अलग-अलग दो शिकायतों पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नहला के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को भूना थाना में मुंडी गैंग की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ को ज्ञापन भी सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि को करीब 50 से अधिक राउंड फायरिंग हुए हैं। जगह-जगह सार्वजनिक स्थलों व कई लोगों को घरों से निकालकर डराया धमकाया गया तथा मारपीट भी की गई।
दरवाजा तोड़ के आए दुकान के अंदर और दी धमकी
नहला निवासी दलित समाज के विनोद कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपनी दुकान में सोया हुआ था। मोनू गिल उर्फ मुंडी, विकास बैनीवाल, अजय कुमार, अमित कुमार नहला व मीनू दनौदा जींद ने दुकान पर लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया और वे अंदर आ गए।
विज्ञापन
पिस्तौल तानकर छोटे भाई कुलदीप के बारे में पूछने लगे। मना किया तो उक्त लोगों ने चार राउंड हवाई फायर किए। जिससे वह बाल-बाल बच गया। उन्होंने बताया कि उक्त उसके भाई को मारना चाहते हैं।
उन्होंने अपने परिवार वालों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके साथ मुंडी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।
बच्ची के पास से निकली गोली, बाल बाल बची
नहला निवासी संतोष पत्नी सुरज भान ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह घर पर परिवार के लोगों के साथ सोई हुई थी। उक्त लोगों ने दरवाजे पर लात मारी।
दरवाजा खोला तो सभी घर के अंदर घुस गए। आरोपी उसके बेटे को ढूंढने लगे। वह घर पर नहीं मिला तो पिस्तौल से दो राउंड फायरिंग की। जिसमें उसकी बेटी बाल बाल बच गई। गोली उसके पास से निकल गई।
नहला वासियों नें शनिवार सुबह मुंडी गैंग के खिलाफ गांव में जमकर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस बीट इंचार्ज दिलबाग सिंह, कृष्ण कुमार व इंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया तथा मामले की जांच शुरू की।
बीट इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम कार्रवाई कर रही है।