फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   villege of barala will developed by an nri

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से प्रभावित हुआ टोहाना का एनआरआई गौरव अग्रवाल

Fri, 15 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
टोहाना के मूल निवासी और अभी अमेरिका के न्यूयार्क शहर में बसे एनआरआई गौरव अग्रवाल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए टोहाना के डांगरा गांव को चुना है। डांगरा गांव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का पैतृक गांव भी है।
विज्ञापन


एनआरआई गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को गांव का दौरा किया और वहां की समस्याओं को जाना। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उनके साथ रहे।

यूं होगा डांगरा का विकास

एनआरआई गौरव अग्रवाल के मुताबिक, पहले गांव की बुनियादी समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। इसमें सड़कें, बिजली आदि प्रमुख होंगी। इसके बाद डांगरा गांव में शहरों की भांति सुविधाएं मुहैया करवाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन


इसके तहत ग्रामीण लड़कियों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर गांव में ही मुहैया करवाने, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा। गौरव ने गांव की समस्याओं की एक फाइल तैयार की है और विकास के कामकाज जल्द शुरू करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की यूएस यात्रा में हुई थी मुलाकात
सुभाष बराला के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में एनआरआई गौरव अग्रवाल ने बताया कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी जब अपनी अमेरिका यात्रा पर आए थे, उस दौरान ही वो पीएम मोदी से मिले थे।

इस दौरान वह मोदी के विचारों एवं सोच से प्रभावित हुआ। बाद में वह सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी मिले और उनसे प्रदेश के गांवों के बारे में चर्चा की। गौरव अग्रवाल ने बताया कि सीएम ने ही उन्हें सुभाष बराला के पैतृक गांव डांगरा को गोद लेने की सलाह दी।

हरियाणा में निवेश का अच्छा माहौल : गौरव
अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन व तनीषा सिस्टम्स के प्रेसिडेंट गौरव अग्रवाल की मानें तो पूरे देश में विदेशी निवेश के लिए हरियाणा का माहौल सबसे अनुकूल है। इसको लेकर विदेशी उद्यमियों में उत्साह है और वहां के कारोबारी भारत में निवेश करने पर विचार करने लगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विदेशी दौरे देशहित के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। इससे देश-प्रदेश में निवेश होगा तथा लोगों को लाभ पहुंचेगा। गांव डांगरा को टोहाना के एनआरआई गौरव अग्रवाल ने गोद लेकर विकास के पहली दस्तक दी है। -सुभाष बराला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष


क्या कहते हैं ग्रामीण

गांव डांगरा के नवनियुक्त सरपंच रामकुमार एडवोकेट, कुलंवत एडवोकेट, सुशील गिल, विजय ने बताया कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इससे ग्रामीण स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed