{"_id":"6573423f8f6af08b9b097b14","slug":"villagers-upset-due-to-non-construction-of-400-meter-road-in-village-bhimewala-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-9507-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव भीमेवाला में 400 मीटर की सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव भीमेवाला में 400 मीटर की सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान
Fri, 08 Dec 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
समैन।
गांव भीमेवाला में सेम की समस्या से खराब हुई सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। यह सड़क गांव में दो साल पहले हुए जलभराव से आई सेम की समस्या से खराब हुई थी। इस सड़क के नया बनने का कार्य मार्च-अप्रैल में शुरू हुआ था व इस सड़क पर पत्थर के रोड़े डालकर छोड़ दिया गया। इस सड़क से ग्रामीणों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। गांव की महिलाएं इस रास्ते से बैलगाड़ी लेकर अपने खेतों में जाती है व अपने पशुओं के लिए चारा लाती है। खेतों से चारा लेकर गांव की तरफ लौटती हुई महिला सुनीता, लीलावती उर्मिला ने बताया कि उन्हें अपने खेत में आने-जाने के लिए रोजाना इस सड़क से बैलगाड़ी इस्तेमाल करना पड़ता है। सड़क पर पिछले छह महीने से पत्थर पड़े है। यह पत्थर बैलों के पैरों में चुभते है, इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा समस्या होती है। महिलाओं ने कहा कि वह टोहाना से पंचायत मंत्री को अपील करती है वह जल्द से जल्द इस सड़क को बनवाए।
ठेकेदार से बात हुई है। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि अगले दो-तीन दिन में सड़क बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। गांव में 11-12 दिसंबर को पंचायत मंत्री के कार्यक्रम हैं। इसलिए ठेकेदार ने कहा कि पंचायत मंत्री के कार्यक्रम से पहले सड़क बन जाएगी।
विज्ञापन
-सुरेश कुमार नैन, सरपंच प्रतिनिधि भीमेवाला
-गांव भीमेवाला में करीब 400 मीटर सड़क का टुकड़ा बनने का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। इस सड़क पर पत्थर डाले जा चुके हैं। बजरी व तारकोल डालना है। काम अगले एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
-विजय शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी टोहाना।