फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers surrounded the car of Punjab Police employees who came to pick up the drug smuggler.

Fatehabad News: नशा तस्कर को उठाने आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the car of Punjab Police employees who came to pick up the drug smuggler.
रतिया। उपमंडल के गांव अलीकां में बुधवार देर रात एक नशा तस्कर को पकड़ने के लिए निजी गाड़ी पर आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों और गांव वासियों में विवाद हो गया। गुस्साए गांव वासियों ने पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की निजी गाड़ी का घेराव कर उसे तोड़ दिया। बाद में रतिया सदर थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश बिश्नोई मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को शांत किया और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को रतिया सदर थाना में लेकर आए। इसके बाद पंजाब पुलिस के कर्मचारी लौट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर पुलिस के सीआईए स्टाफ के कुछ कर्मचारी एक निजी गाड़ी पर रतिया उप मंडल के गांव अलीकां पहुंचे थे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर जो कि पंजाब पुलिस को वांछित था गांव अलीकां में अपने एक रिश्तेदार के पास आया हुआ था और रिश्तेदार का इंटरनेट भी यूज कर रहा था जिसकी लोकेशन ट्रेस करके पंजाब पुलिस के कर्मचारी उप निरीक्षक जगदीश सिंह के नेतृत्व में एक निजी गाड़ी में सवार होकर अलीकां गांव में पहुंचे और एक घर में दबिश दी पुलिस को पहुंच देख कर तस्कर मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस कर्मचारी अलीकां निवासी एक युवक को उठाकर ले जाने लगी जैसे ही गांव वासियों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश पहुंचे मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीण युवक को छोड़ने पर माने।
विज्ञापन

इस बारे में जब सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर हमले की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को गांव से सदर थाना लाया गए यहां से पंजाब पुलिस के कर्मचारी लौट गए हैं उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारी निजी गाड़ी में आए थे जिसका ग्रामीणों को भ्रम पैदा हो गया। किसान ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed