{"_id":"64994f12ef2473ac9104d966","slug":"villagers-of-jallopur-in-ratia-locked-community-health-care-center-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: ग्रामीणों ने जल्लोपुर सब सेंटर पर जड़ा ताला, ANM के तबादले की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: ग्रामीणों ने जल्लोपुर सब सेंटर पर जड़ा ताला, ANM के तबादले की मांग पर अड़े
Mon, 26 Jun 2023 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:14 PM IST
सार
रोष प्रदर्शन कर रहे गांव के सरपंच मांगेराम, मोहनलाल, रुलिया राम, रामकुमार, चिरंजीलाल ने बताया कि तीन दिन पहले कम्युनिटी हेल्थ केयर सेंटर ऑफिसर सोनिया व एएनएम के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें एएनएम बलकेश और उसकी बेटी पर सेंटर ऑफिसर सोनिया से मारपीट के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
हेल्थ सब सेंटर पर ताला जड़ते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
रतिया के गांव जल्लोपुर में बने कम्युनिटी हेल्थ केयर सेंटर पर ग्रामीणों ने सरपंच मांगे राम विश्नोई के नेतृत्व में ताला जड़ दिया। हेल्थ केयर सेंटर पर तालाबंदी कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि सेंटर पर
तैनात एएनएम का तबादला किया जाए।
रोष प्रदर्शन कर रहे गांव के सरपंच मांगेराम, मोहनलाल, रुलिया राम, रामकुमार, चिरंजीलाल ने बताया कि तीन दिन पहले कम्युनिटी हेल्थ केयर सेंटर ऑफिसर सोनिया व एएनएम के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें एएनएम बलकेश और उसकी बेटी पर सेंटर ऑफिसर सोनिया से मारपीट के आरोप लगे थे। पुलिस ने एएनएम और उसकी बेटी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
सोमवार सुबह गांव के सरपंच मांगेराम के नेतृत्व में गांव के लोगों ने एएनएम के तबादले की मांग को लेकर हेल्थ केयर सेंटर पर ताला जड़ दिया और कहा कि सेंटर पर तैनात एएनएम की पहले भी शिकायत की जा चुकी है जिसको लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उक्त कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग की थी मगर कार्रवाई नहीं की गई। अब गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक एएनएम का इस सेंटर से तबादला नहीं होता, वह तालाबंदी जारी रखेंगे।