{"_id":"6a5d04f7152e6e64cf010591","slug":"villagers-grapple-with-pond-water-panchayat-takes-charge-of-drainage-efforts-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157633-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जोहड़ के पानी से जूझे ग्रामीण, पंचायत ने संभाला निकासी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जोहड़ के पानी से जूझे ग्रामीण, पंचायत ने संभाला निकासी मोर्चा
Sun, 19 Jul 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
गांव नन्हेड़ी खुर्द में पानी निकासी का किया गया प्रबंधस्त्रोत पंचायत
कुलां। गांव नन्हेड़ी खुर्द के ग्रामीण कई दिनों से जोहड़ के ओवरफ्लो पानी की समस्या से जूझ रहे थे। गलियों और घरों तक पहुंचे दूषित पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अब ग्राम पंचायत ने पंप लगाकर जोहड़ खाली करने का काम शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जोहड़ का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। बिना बारिश के ही गांव की गलियों में जलभराव हो गया और कई घरों के आंगन व कमरों तक गंदा पानी पहुंच गया। दूषित पानी के जमाव और दुर्गंध से लोगों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा था।
ग्रामीण सुनील कुमार, ज्योति, अभिषेक, राज कुमार, नीरज, नंदलाल और सुशीला देवी ने बताया कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में हालात और खराब हो सकते थे। ग्रामीणों ने पंचायत की ओर से शुरू किए गए कार्य को राहत भरा कदम बताया और स्थायी समाधान जल्द पूरा करने की मांग की। वहीं पंचायत का दावा है कि एक-दो दिन में जोहड़ पूरी तरह खाली हो जाएगा। इससे लंबे समय से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रजवाहे में छोड़ा जा रहा पानी
सरपंच पप्पू ने बताया कि पंचायत ने जोहड़ से पानी निकालने के लिए पंप लगाए हैं। निकाले जा रहे पानी को गांव से गुजरते नहरी रजवाहे में छोड़ा जा रहा है जिसका किसान सिंचाई में इस्तेमाल कर रहे हैं। पंचायत का कहना है कि एक-दो दिन में जोहड़ का पानी काफी हद तक कम हो जाएगा जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंचायत ने दूषित पानी की निकासी रंगोई नाले तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके लिए पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है जबकि टैंकों का निर्माण अभी अधूरा है। पंचायत के अनुसार टैंकों का काम पूरा होते ही पानी की निकासी नाले में शुरू कर दी जाएगी।