फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Verification sought 3 months after being fired

नौकरी से हटाने के तीन माह बाद कम्प्यूटर आप्रेटरों से मांगी पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल

Sat, 08 Aug 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Verification sought 3 months after being fired
मार्केट कमेटी प्रशासन का नया कारनामा सामने आया है। कंप्यूटर आपरेटरों को अनुबंध पर नौकरी पर रख लिया गया और काम करवाने के बाद हटा दिया गया। अब तीन माह बाद मार्केट कमेटी को कंप्यूटर आपरेटरों की पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल रिपोर्ट की याद आई है। कंप्यूटर आपरेटरों ने जब मार्केट कमेटी अधिकारियों से मानदेय मांगा तो उन्हें तीन माह बाद अब पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर लाने और मेडिकल रिपोर्ट देने का फरमान सुना दिया।।
विज्ञापन

अब कंप्यूटर आपरेटरों असमंजस में है कि पिछली तारीख में किस तरह से पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल रिपोर्ट दी जाए। मामले के मुताबिक मार्केट कमेटी ने गेहूं की सीजन में गेट एंट्री पास के लिए 20 कंप्यूटर आपरेटर रखे थे। इसमें 9 कंप्यूटर आपरेटर सीएससी स्तर पर रखे गए और अन्य मार्केट कमेटी अधिकारियों ने अपने स्तर पर रखे थे। गेहूं के सीजन के बाद 23 मई को हटा दिया गया। लेकिन अभी तक रखे गए कंप्यूटर आपरेटरों को मानदेय जारी नहीं हुआ है। कंप्यूटर आपरेटरों से पहले ज्वाइनिंग के समय की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट मांगी गई है। जो कि किसी के पास नहीं है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि मार्केट कमेटी ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल के कंप्यूटर आपरेटरों को कैसे रख लिया। मामला उठने के बाद अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं सीजन में गेट पास को लेकर कूपन काटने के लिए कंप्यूटर आपरेटर रखे थे। अभी तक मानदेय नहीं मिला है। अधिकारी चक्कर कटवा रहे हैं, दबाव डाला जा रहा है कि पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल दिया जाए। अब किस तरह से पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट दी जा सकती है। बेवजह से तंग किया जा रहा है। सीएससी के तहत रखे गए 9 कंप्यूटर आपरेटर जल्द मुख्यमंत्री को शिकायत भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, सीएससी संचालक ।
बजट को लेकर कुछ परेशानी आ रही है इस वजह से अभी तक मानेदय जारी नहीं हुआ है। जल्द मानदेय जारी हो जाएगा। आपरेटर से पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल एजेंसी ने मांगा है। इसको लेकर मैं सोमवार को संबंधित एजेंसी से बात करता हूं।
- संजीव सचदेवा, सचिव मार्केट कमेटी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed