{"_id":"65e8ad0dd67fd1344207ed04","slug":"vehicle-carrying-garbage-from-door-to-door-in-fatehabad-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-113886-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कूड़ा उठान में लापरवाही, फिर भी कचरा निस्तारण का ठेका मौजूद एजेंसी को देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कूड़ा उठान में लापरवाही, फिर भी कचरा निस्तारण का ठेका मौजूद एजेंसी को देने की तैयारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए निजी एजेंसी डिंग मैन पावर को ठेका दे रखा है। एजेंसी को हर माह करीब 19 से 20 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके एजेंसी समय पर कचरे का उठान नहीं कर रही है और न ही तंग गलियों से कचरे का उठान हो रहा है। जबकि यहां से ई-रिक्शा से कचरे के उठान का दावा किया गया था। एजेंसी ने अब कचरा उठान गाडिय़ों से हेल्पर भी हटा दिए हैं और अधिकतर गाड़ियों से जीपीएस द्वारा मॉनिटरिंग भी बंद हो गई है। अब नगर परिषद डिंग मैन पावर को ही पुराने कचरे के निस्तारण का ठेका देने जा रही है।
पार्षद खुद इसको लेकर मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बता दें कि करीब 485 रुपये प्रति टन के हिसाब से इसी एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। करीब पौने दो करोड़ में कचरे का निस्तारण होगा। अधिकारियों की माने तो करीब 35 हजार टन कचरे का निस्तारण करवाया जाना है। हालांकि डिंग मैन पावर के सुपरवाइजर जतिन का दावा है कि गाडिय़ों पर हेल्पर भी है और जीपीएस से मॉनिटरिंग भी जारी है। वहीं शहर के भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने, शिवालय मार्केट के सामने, पुराना एसडीएम निवास के सामने, बीघड़ रोड पर कचरा प्वाइंट बने हुए हैं। इन प्वाइंट से एजेंसी 11 बजे तक कचरे का उठान कर रही है। जबकि इसको लेकर पहले भी मुद्दा पार्षदों की तरफ से उठाया जा चुका है कि सुबह 9 बजे से पहले उठान करवाया जाए। संवाद
नया टेंडर 3.13 करोड़ में होगा
नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठान का ठेका पिछले साल मई माह में दिया था। इस साल मई माह में ठेका खत्म हो जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद ने अभी से प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नया ठेका करीब 3.13 करोड़ का होगा। नए ठेके में कंपनी को 40 वाहन लगाने होंगे। जिसमें 30 टाटा एस गाडिय़ां लगानी होंगी। इसके अलावा 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जेसीबी, 5 ई-रिक्शा लगाने होंगे। जबकि पहले 13 टाटा एस गाड़ियां, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा रखे हैं और 54 कर्मचारी हैं, नए ठेके में 92 कर्मचारी रखने होंगे।
विज्ञापन
ये है शहर की स्थिति
शहर में वार्ड : 27
जनसंख्या : 92 हजार
रोजाना कचरे का उठान : 35 से 40 टन
कोट
वार्ड नंबर दो में अधिकतर तंग गलियां हैं। इन गलियों में आज तक कचरा उठान गाड़ी नहीं आई है। जब कि दावा किया गया था कि ई-रिक्शा से उठान होगा। इसको लेकर कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है।
-सुनील शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि
कोट
डोर-टू-डोर कचरा उठान गाडिय़ों के साथ हेल्पर जा रहे हैं और जीपीएस भी चल रहे हैं। जीपीएस का रिकॉर्ड अधिकारियों के पास है। हेल्पर से सेकेंडरी कचरा प्वाइंट पर भी काम लिया जा रहा है।
-जतिन कुमार, सुरपरवाइजर, डिंग मैन पावर
कोट
डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी द्वारा लापरवाही बरते जाने को लेकर पार्षदों ने बैठक में मुद्दा उठाया था। मेरे सामने भी मामला आया है कि हेल्पर गाड़ियों से हटा दिए गए हैं। कचरा उठान भी देरी से हो रहा है। कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। लीग्रेसी वेस्ट का टेंडर भी इसी को दिया जा रहा है इस बारे में मुझे बाद में पता चलता है जब पूरी कार्रवाई अधिकारी कर देते हैं।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद