फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vegetables became costlier in Fatehabad, tomato costing Rs 120 per kg

Fatehabad News: फतेहाबाद में महंगी हुई सब्जियां, 120 रुपये किलो टमाटर के दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Vegetables became costlier in Fatehabad, tomato costing Rs 120 per kg
फतेहाबाद। मानसून सीजन के दौरान लोकल सब्जियों की आवक कम होने व बारिश के कारण सब्जी की फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। सब्जियां मार्केट में नहीं आ रहीं, जिस कारण स्टॉक के चलते यह सब्जियां महंगी होती जा रही हैं। शहर में टमाटर ने तो अपने तेवर दिखाते हुए मुंह को लाल कर लिया है। एक सप्ताह पहले जहां टमाटर 20 रुपये किलो के हिसाब से मिल रहा था, अब वह छह गुना बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन

भारी बारिश सब्जी उत्पादकों, विक्रेताओं व व्यापारियों पर आफत बनकर बरसी है। खेतों में पानी भरने से काफी मात्रा में सब्जी प्रभावित हुई। ऐसे में सब्जी मंडियों में सप्लाई न आने से दुकानदारों व व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता को मजबूरी में महंगे भाव की सब्जी खरीदनी पड़ रही हैं। अगले कई दिनों तक भी सब्जियों के दामों में गिरावट आने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण मध्यमवर्गीय परिवार की थाली का जायका ही बदल गया है। वहीं रसोई का बजट भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मानसून की बारिश होने के कारण लोकल सब्जियां खराब होने लगी हैं और सब्जी मंडी में नहीं आ रही है। बाहर से आने वाली सब्जियां भी बारिश के चलते फतेहाबाद सब्जी मंडी में नहीं पहुंच रही हैं। जिस कारण पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के दामों में भारी उछाल आ गया है। टमाटर के दामों में तो छह गुना वृद्धि हो गई है। वहीं भिंडी व अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान को छू गए हैं, जिस कारण गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। लोकल सब्जियों लगभग सब्जी मंडी में आना बंद हो गई हैं और दिल्ली व राजस्थान से आने वाली सब्जियां बारिश के कारण फतेहाबाद में नहीं पहुंच पा रही हैं। फतेहाबाद में दिल्ली, राजस्थान व महाराष्ट्र से ही सब्जियों की अधिक सप्लाई होती है, लेकिन बारिश के कारण यह सब्जियां मंडी में नहीं पहुंच पा रही हैं। यही कारण है कि सब्जियों के दामों में भारी उछाल आ गया है। टमाटर जो पहले 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था, उसके दाम छह गुना बढ़कर 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सप्ताह में छह गुना तक बढ़े सब्जियों के दाम



सब्जी एक सप्ताह पहले अब
टमाटर 20 120
भिंडी 20 50
शिमला मिर्च 20 50
टिंडा 10 60
करेला 20 30
अरबी 20 50

घिया 10 30
तोरी 10 40

आलू 10 20
पेठा 10 30
लहसुन 80 200
नोट : दाम प्रति किलोग्राम के हिसाब से

कोट



बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई है। लोकल सब्जियों में केवल शिमला मिर्च आ रही थी, उसकी भी आवक बंद हो गई। वहीं दिल्ली, राजस्थान व महाराष्ट्र से भी सब्जियां नहीं आ रही हैं, जिस कारण सब्जियों के दाम में उछाल आया है। अभी दामों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

-सुभाष चंद्र, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed