फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vegetable vendor accused of occupying municipal land

Fatehabad News: सब्जी विक्रेता पर पालिका की जमीन कब्जाने का आरोप

Sun, 11 Jan 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor accused of occupying municipal land
भूना की सब्जी मंडी में नगर पालिका की जमीन पर सब्जी विक्रेता द्वारा बनाया जा रहा शोरूम। स्त्रोत 
भूना। उकलाना रोड पर स्थित सब्जी मंडी की मुख्य सड़क पर नगर पालिका की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर एक सब्जी विक्रेता द्वारा शोरूम बनाकर कब्जा करने का आरोप है। आरोप है कि इस अवैध निर्माण के लिए सार्वजनिक शौचालय को भी हटवा दिया गया। इससे आसपास के दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस मामले बारे में दुकानदारों ने संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कब्जा हटाने की मांग की है। भूना निवासी प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि सब्जी मंडी की सड़क पर वर्षों से एक सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था, जिसका उपयोग स्थानीय दुकानदार, ग्राहक और आमजन करते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि अनाज मंडी के एक सब्जी व्यापारी ने कथित तौर पर एक जनप्रतिनिधि से साठगांठ कर उक्त सार्वजनिक शौचालय को वहां से हटवा दिया और उसी स्थान और उससे सटी नगर पालिका की कीमती जमीन पर शोरूम निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। यह जमीन नगर पालिका की बताई जा रही है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



सरकारी संपत्ति पर किसी भी व्यक्ति को कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया तो उसे तुरंत हटाया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करवाई जा रही है।

- दीपक कुमार, सचिव, नगर पालिका, भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed