फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Varun Bhambhu from Bangaon set a national record in the javelin throw, with a distance of 71.20 meters

Fatehabad News: बनगांव के वरुण भांभू ने भाला फेंक में बनाया नेशनल रिकॉर्ड, 71.20 मीटर दूर फेंका भाला

Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Varun Bhambhu from Bangaon set a national record in the javelin throw, with a distance of 71.20 meters
फतेहाबाद। गांव बनगांव निवासी ​खिलाड़ी वरुण भांभू अपने पिता हनुमान भांभू के साथ। फोटो सौजन्य सत्
फतेहाबाद। गांव बनगांव के खिलाड़ी वरुण भांभू (13) ने 71.20 मीटर भाला फेंककर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वरुण ने अंडर-14 आयु वर्ग के भाल फेंकने की स्पर्धा में भाग लिया है।
विज्ञापन

वरुण ने 60.65 मीटर के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 10 मीटर से अधिक के अंतर से पीछे छोड़ दिया। वरुण की इस उपलब्धि से गांव बनगांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। वरुण के पिता हनुमान भांभू शिक्षा विभाग में डीपीई के पद पर कार्यरत है और गांव में ही भाला फेंकने का प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन

वरुण को खेल का माहौल उन्हें घर और गांव में ही मिला। पिता के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के बीच वरुण ने अपनी प्रतिभा को निखारा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रिकॉर्ड कायम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छह प्रयासों में दिखाया दम
प्रतियोगिता में वरुण ने अपने छह प्रयासों के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 71.20 मीटर रहा जिसने उन्हें राष्ट्रीय रिकॉर्ड दिलाया। इससे पहले भुवनेश्वर में भिक्य बरमन के नाम 60.65 मीटर का रिकॉर्ड दर्ज था। वरुण ने इस दूरी को काफी पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसी मुकाबले में उत्तर प्रदेश के विनय बानिया ने 62.17 मीटर दूर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने भी पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया। बिहार के राहुल कुमार ने 58.55 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
----
हरियाणा के अन्य खिलाड़ियों ने भी जीते पदक

चैंपियनशिप में हरियाणा के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 16 साल आयु वर्ग के लड़कों की 1000 मीटर स्प्रिंट मेडले रिले में हरियाणा की टीम ने 1 मिनट 54.38 सेकेंड का समय निकालकर राष्ट्रीय और मीट रिकॉर्ड तोड़ा। टीम में शिवम, गौरांश सैनी, अंशुल और शौर्या शामिल रहे।

वहीं, 20 साल आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में निशांत करहाना ने कांस्य पदक जीता। 14 साल आयु वर्ग की लड़कियों के भाला फेंकने में आराध्या सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा 16 और 18 साल आयु वर्ग की लड़कियों की स्प्रिंट मेडले रिले में हरियाणा की टीमों ने रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed