फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccine to protect against corona will be taken even on holiday

छुट्टी के दिन भी लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vaccine to protect against corona will be taken even on holiday
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती युवती। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में राहत है। शनिवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा जिले में फिलहाल कोई एक्टिव केस भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले में 516 सैंपल लिए है। इसमें आरटीपीसीआर के 499 और रेपिड एंटीजन के 17 सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल लैब से कोरोना के 723 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

हालांकि जिले में कोरोना सैंपलिंग की रफ्तार भी कम हो गई है। सैंपलिंग जहां डेढ़ हजार होनी चाहिए वहीं सिर्फ 516 तक ही सिमट कर रह गई है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने रोजाना डेढ़ हजार सैंपल लेने के आदेश जारी कर रखे हैं लेकिन विभाग 50 फीसदी भी सैंपलिंग नहीं कर पा रहा है। सरकार के आदेश पर आज रविवार को छुट्टी के दिन भी टीकाकरण होगा। जिले में टीकाकरण बढ़ाने के लिए छुट्टी के दिन भी टीकाकरण के आदेश दे रखे हैं। इसके चलते जिले में पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल के केंद्रों पर टीकाकरण होगा। जिले में अभी तक 5 लाख 79 हजार लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 3.14 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो कोविन पोर्टल पर टीकाकरण की पहली डोज का आंकड़ा 6 लाख के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल के केंद्रों पर टीकाकरण रविवार को किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह टीकाकरण करवा लें। अगर किसी ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है तो वह भी जल्द लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed