फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination campaign for 12 to 14 age group failed on the first day itself

12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण का अभियान पहले दिन ही फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign for 12 to 14 age group failed on the first day itself
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना महामारी से बचाने के लिए 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का अभियान बुधवार को शुरू होना था लेकिन ये अभियान पहले दिन ही फेल हो गया। टीकाकरण को लेकर पोर्टल ही नहीं चला। पोर्टल पर 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर कोर्बेवैक्स वैक्सीन अपडेट नहीं हुई। इसके चलते टीकाकरण अभियान शुरू ही नहीं हुआ। इसके अलावा बुधवार के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कोई रणनीति तैयार नहीं की थी।
विज्ञापन

बता दें कि 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण अभियान अब शनिवार से शुरू होगा। टीकाकरण को लेकर 60 सेशन लगाए जाएंगे। यहां पर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बुधवार को बैठक की है। वहीं जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के कितने बच्चों का टीकाकरण होगा, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग से डांटा मांगा है। इसके बाद टीकाकरण को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। जिले में करीब 52 हजार बच्चे हैं जो कि 12 से 14 आयु वर्ग में शामिल हैं।
विज्ञापन

एक शीशी में है 20 डोज
कोर्बेवैक्स वैक्सीन की एक शीशी में 20 डोज है। ऐसे में जब तक 20 बच्चे इकट्ठे नहीं होंगे तब तक शीशी नहीं खोली जा सकती है। शीशी खोलने के चार घंटे बाद वैक्सीन खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित, तीन मामले सक्रिय
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। बुधवार को जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित नया मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जिले में अभी फिलहाल तीन कोरोना संक्रमित एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक 3 लाख 95 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20006 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी 97.48 फीसदी रिकवरी रेट है।
किसी स्कूलों में परीक्षाएं तो कहीं हुईं छुट्टियां
12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण स्कूलों में सेशन के बिना संभव नहीं हो पाएगा। फिलहाल स्थिति ये है कि स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। इसके अलावा कई स्कूलों में परीक्षाओं के बाद छुट्टियां हो चुकी है। ऐसे में टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के लिए उलझन बनी हुई है।

कोट
12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण शनिवार को शुरू किया जाएगा। करीब 60 सेशन लगाए जाएंगे। बुधवार को टीकाकरण शुरू होना था लेकिन पोर्टल नहीं चला, इसके चलते अभियान शुरू नहीं हुआ है।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed