फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination: 100 coupons distributed in three minutes, returned to 350 people

टीकाकरणः तीन मिनट में बंट गए 100 कूपन, 350 लोगों को वापस लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccination: 100 coupons distributed in three minutes, returned to 350 people
कोरोना टीकाकरण के लिए अब लोग आगे आ रहे हैं लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं लग रही है। गर्मी में धक्के खाकर सेंटर पर पहुंचने के बाद डोज खत्म होने का कहकर वापस भेजा जा रहा है। टीकाकरण सेंटरों को डिमांड के मुताबिक वैक्सीन ही नहीं मिल रही है। शनिवार को नागरिक अस्पताल में हालात यह थे कि तीन मिनट के अंदर 100 कूपन बंट गए तो वहीं टीका लगवाने आए 350 लोगों को वापस भेज दिया गया। यहां पर कोविशील्ड की 100 ही डोज ही थी। ये भी पहली डोज के लिए ही स्वास्थ्य विभाग ने अलॉट किया था।
विज्ञापन

ये ही हालात अशोक नगर पीएचसी पर भी थे। यहां पर स्वास्थ्य विभाग ने 250 डोज दी, जो कि आधे घंटे में ही लग गई। जबकि शहर में रोजाना 700 डोज की जरूरत है जबकि 300 से 350 डोज ही मिल पा रही है। अधिकतर सेंटरों पर कोविशील्ड की दूसरी डोज ही नहीं लगाई जा रही है। बता दें कि कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच अंतराल को बढ़ाकर 84 दिन कर दिया गया था लेकिन बावजूद इसके बाद लोगों को दूसरी डोज नहीं लग रही है। 84 दिन पूरे होने के बावजूद लोगों को सेंटरों पर दूसरी डोज नहीं लग रही है। कारण वैक्सीन की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के दौरान ओटीपी नहीं बता रहे पात्र, कर्मचारियों से उलझ रहे
कोरोना टीकाकरण लगवाने के दौरान रजिस्ट्रेशन के समय ओटीपी जरूरी कर दिया गया है। टीकाकरण सेंटर पर कर्मचारी पंजीकरण के दौरान पात्र से ओटीपी पूछते लेकिन कई लोग देने से मना कर रहे हैं। ये ही नहीं कई जगह मैनुअल टीकाकरण होने के बाद कर्मचारी जब बाद में पंजीकरण करते हैं और फोन करके पंजीकरण करते समय ओटीपी मांगते हैं तो लोग फ्रॉड बताकर देने से मना कर रहे हैं। ये ही नहीं कई सेंटरों पर लोग टीकाकरण के दौरान गलत नंबर दे रहे हैं। इसके चलते पात्रों के पंजीकरण भी नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगर खुद भी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो सेंटर पर भी वो ही नंबर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 सेंटरों पर 3380 लोगों को लगा टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 2
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 318
45 से 59 साल 874
18 से 44 साल 2185
47707 लोगों को लग चुकी दोनों डोज
जिले में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 288701 डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 240994 लोगों को पहली तथा 47707 लोगों को दूसरी डोज लगी है। जिले में अभी तक 38 फीसदी को पहली डोज लगी है। मात्र सात फीसदी का ही टीकाकरण पूरा हो पाया है।
आज पहुंचेगी नौ हजार डोज
स्वास्थ्य विभाग ने जिले को कोविशील्ड की नौ हजार डोज अलॉट की है। कुरुक्षेत्र में शनिवार को वैक्सीन का स्टॉक पहुंचेगा। इसके बाद रविवार को हिसार पहुंचने के बाद यहां डीवीएस में लाया जाएगा। सोमवार को हालात ठीक होने की उम्मीद है।

कोट
जिले में शनिवार को करीब तीन हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन की कमी के चलते दिक्कत आ रही है। व्यवस्था न बिगड़े इसलिए कई सेंटरों पर कूपन सिस्टम शुरू किया गया है।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed