{"_id":"6984da8a4a081cd42909a1a4","slug":"use-of-substandard-material-in-repair-of-bhakra-canal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-148126-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाखड़ा नहर की मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाखड़ा नहर की मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल
Thu, 05 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
निर्माण सामग्री में गडबडी के आरोप लगाकर जानकारी देते नवजोत।
टोहाना। शहर में भाखड़ा नहर के किनारों पर चल रहे मरम्मत कार्य में अनियमितताओं पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार कि नहर की मरम्मत में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और तकनीकी मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों नवजोत सिंह ढिल्लों, रामकुमार सैनी और रमन ने कहा कि निर्माण की तत्काल उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और जो भी अधिकारी, कर्मचारी इस घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं वहीं नहरी विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह ने ठेकेदार को निर्देश दिए है कि दोबारा से कार्य सही तरीके से किया जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता नवजोत सिंह, रामकुमार सैनी और जागरूक नागरिक रमन ने बताया कि नहर की पटरी पर जो सामग्री डाली जा रही है, उसकी मोटाई केवल 1 से डेढ़ इंच तक ही है। यह अभी से ही जगह-जगह टूटने और उखड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि यदि इसी हालत में बारिश हुई, तो यह पटरी खड़ी नहीं पाएगी और नहर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
नहरी विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह ने कहा कि अभी निर्माण कार्य चल रहा है, करीब 50 फीट के रास्ते में दिक्कत आई थी जिसको ठीक करने को लेकर ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।