{"_id":"61d72aa48c462f7a22330b55","slug":"urea-fertilizer-tokens-distributed-to-farmers-in-bhuna-police-station-fatehabad-news-hsr6214133139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूना थाने में किसानों को बांटे गए यूरिया खाद के टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना थाने में किसानों को बांटे गए यूरिया खाद के टोकन
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन के बाहर यूरिया खाद के टोकन लेने के लिए लाइन लगाकर बैठे किसान।
- फोटो : Fatehabad
भूना। इस कड़कड़ाती ठंड में भी धरती पुत्रों का संघर्ष थम नहीं रहा है। अब तो यूरिया खाद के लिए किसानों को थाने के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। वीरवार को भूना पुलिस थाना में यूरिया खाद के टोकन किसानों को बांटे गए। थाने के बाहर किसानों की लंबी लाइन लगी रही जबकि गेट के भीतर खड़े कृषि अधिकारी टोकन बांटते रहे। इसके बावजूद काफी संख्या में किसानों को टोकन नहीं मिल पाए, जिससे निराश होकर उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
दरअसल, गांव नहला, दहमान, सिवानी, मोची चौबारा, जांडली कला व खैरी एरिया में इस बार सरसों की बंपर बुवाई की गई है। अब बारिश होने के साथ ही किसानों को यूरिया खाद की सख्त आवश्यकता है। मगर समय पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है।
किसान रामस्वरूप, रामकुमार, धर्मेंद्र, सुभाष चंद, संदीप, राजबीर, प्रदीप, मुंशीराम, सुरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को डीएपी के बाद अब यूरिया खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पुलिस स्टेशन में लाइनों में लगकर टोकन लेने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है, किसानों की दुर्गति हो रही है। इफको केंद्र के अधिकारी पिछले दरवाजे से अपने चहेतों को हाथों-हाथ टोकन दे रहे हैं। मगर अन्य किसानों को भयंकर सर्दी के बीच सड़क को पर लंबी लाइनों में पूरे दिन इंतजार करना पड़ता है। दर्जनों एकड़ भूमि के मालिक किसानों को तीन बैग यूरिया के वितरित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें लगातार लाइनों में लगना पड़ता है। इफको किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज नरेश शर्मा ने अपने चहेतों को टोकन देने के आरोपों को निराधार एवं झूठा बताया है।
विज्ञापन
इफको केंद्र पर हुई धक्का-मुक्की तो थाने पहुंच गए इंचार्ज
वीरवार को इफको किसान सेवा केंद्र भूना में यूरिया खाद के आने के बाद किसानों की सुबह से ही इफको केंद्र के बाहर भीड़ लग गई थी। टोहाना- भूना मार्ग पर किसानों की भीड़ लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई एवं भारी वाहन के आने जाने में परेशानी होने लगी। क्योंकि किसान खाद लेने के लिए दो पहिया वाहन सड़क के दोनों तरफ आड़े तिरछे खड़े कर दिए। जिसको लेकर मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इफको केंद्र भूना के इंचार्ज नरेश शर्मा ने भीड़ बेकाबू होती देख टोकन वितरण बंद कर दिया। इससे किसानों ने काफी धक्का मुक्की करके हंगामा किया। किसानों के गुस्से को देखकर केंद्र इंचार्ज नरेश शर्मा थाने पहुंच गए। उनके पीछे भारी संख्या में किसान भी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। थाना अध्यक्ष कपिल सिहाग ने आक्रोशित किसानों को शांत किया और शांतिपूर्वक तरीके से यूरिया खाद लेने का सुझाव दिया। खंड कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार ने खाद के लिए टोकन पुलिस देखरेख में देने की सलाह दी, जिसका किसानों ने भी समर्थन किया। इफको केंद्र इंचार्ज नरेश शर्मा ने बताया कि 1500 कट्टे यूरिया खाद आई हुई है। मगर किसानों की लंबी लाइन होने के कारण प्रति किसान तीन-तीन कट्टे दिए गए। एसएचओ की निगरानी में टोकन वितरण करवाया गया।
कोट
वीरवार को 1500 बैग यूरिया खाद इफको किसान सेवा केंद्र में आई थी। सुबह केंद्र में वितरण शुरू किया गया तो किसानों की भीड़ अधिक होने से हंगामा हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस थाने में किसानों को टोकन वितरित किए गए।
कृष्ण कुमार, खंड कृषि अधिकारी, भूना