फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   51 people including 27 members of the family of four brothers will donate body after death

अनूठी मिसाल: चार भाइयों के परिवार के 27 सदस्यों समेत 51 ने मरणोपरांत शरीरदान का लिया संकल्प

Mon, 16 Nov 2020 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
51 people including 27 members of the family of four brothers will donate  body after death
हरियाणा में लोगों ने पेश की अनूठी मिसाल। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव धारसूल कलां में चार भाइयों के परिवारों के 27 सदस्यों समेत 51 लोगों ने दिवाली पर मरणोपरांत शरीरदान का फैसला लेकर समाज में मिसाल पेश की है। अनूठे अंदाज में दिवाली मनाते हुए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प पत्र भरकर अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण के लिए शरीर दान करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


संकल्प पत्र भरवाने के लिए टोहाना से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, जो इन संकल्प पत्रों को अब अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजेगी। जिस किसी ने भी इन परिवारों के इस फैसले को सुना, वह सराहना किए बिना नहीं रह सका। शरीर दान की घोषणा करने वालों में 68 साल की बुजुर्ग से लेकर 18 साल की बेटियां तक शामिल हैं।
विज्ञापन


इन्होंने शरीरदान का भरा सहमति प्रमाण-पत्र
धारसूल कलां निवासी पहला परिवार 62 वर्षीय सरूपी देवी का है। इनके परिवार से खुद सरूपी देवी के अलावा उनके तीनों बेटों 47 वर्षीय पीएनबी बैंक कर्मी राजेंद्र सिंह, 44 वर्षीय बलविंद्र सिंह, 42 वर्षीय अध्यापक कृष्ण कुमार, तीनों पुत्रवधू 44 वर्षीय करमजीत कौर, 41 वर्षीय शीला रानी, 38 वर्षीय गीता देवी और पौत्रियां 22 वर्षीय आरजू, 20 वर्षीय तृप्ति व ज्योति, 18 वर्षीय पूनम व सोफी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा परिवार से 68 वर्षीय कौर सिंह, उनकी पत्नी 65 वर्षीय सुनहरी देवी, उनके दोनों बेटे 46 वर्षीय पटवारी रामनिवास, 40 वर्षीय डॉक्टर सतबीर नैन, दोनों पुत्रवधू 43 वर्षीय सुमन देवी, 37 वर्षीय सुमन लता, पौत्र-पौत्रियां 18 वर्षीय अंजू बाला व अश्वनी जबकि तीसरे परिवार से 63 वर्षीय सुरजाराम, उनकी पत्नी 60 वर्षीय कृष्णा देवी, बेटे 36 वर्षीय बिंदर सिंह, 34 वर्षीय सुखविंदर सिंह, पुत्रवधू 33 वर्षीय सुशीला रानी, 31 वर्षीय मुकेश कुमार शामिल हैं।

वहीं, चौथे परिवार से 60 वर्षीय लीलूराम, उनकी पत्नी 57 वर्षीय कैलाशो देवी, बेटे 32 वर्षीय सतवीर सिंह, 30 वर्षीय सुरेश कुमार, पुत्रवधू 29 वर्षीय मनीता रानी, 28 वर्षीय सुनीता रानी ने शरीरदान करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा सोनिया, रीना, रामप्यारी, कुलदीप, अमरजीत, सतबीर, सीमा, दया सिंह, पिंकी रानी, निर्मला देवी, बलजीत सिंह, विजेंद्र, पिंकी, परमजीत कौर, मदन लाल, रणजीत सिंह, चंचल, रिद्धि, गुरमेल सिंह ने भी देहदान की घोषणा की है।

मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे अनुसंधान
विशेषज्ञों के अनुसार मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी मरणोपरांत शरीरदानियों के शरीर पर तरह-तरह के अनुसंधान करते हैं। संकल्प पत्र भरने वाले परिवार के सभी सदस्यों का कहना है कि उनके लिए खुशी की बात है कि मरने के बाद उनका शरीर खाक होने की बजाय विद्यार्थियों के काम आएगा।

ऐसे मिली प्रेरणा
परिवार के सदस्य अध्यापक कृष्ण नैन ने बताया कि उनके पिता भोरियाराम के निधन के बाद उनका शरीर भी दान किया गया था। तभी से मन में था कि जब भी इकट्ठे होंगे तो सभी फार्म भरेंगे। परिवार में सलाह कर अब दिवाली पर यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed