फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Union protested against removal of mid-day meal employee from his post, union submitted memorandum to DEO

Fatehabad News: मिड-डे मील कर्मी को पद से हटाने का विरोध

Thu, 13 Feb 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Union protested against removal of mid-day meal employee from his post, union submitted memorandum to DEO
फतेहाबाद के ​शिक्षा विभाग में अपनी मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंची मिड डे मील कर्मचारियों की सम
फतेहाबाद। गांव लाली की मिड-डे मील महिला कर्मचारी को पद से हटाने के विरोध में यूनियन ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रतिया खंड से पहुंची मिड-डे मील यूनियन की जिला अध्यक्ष गगनदीप के नेतृत्व में विरोध जताया।
विज्ञापन


गगनदीप ने बताया कि गांव लाली के स्कूल में पूजा सहित दो अन्य कर्मचारी तैनात थी। पूजा को स्कूल में बच्चों की संख्या 100 से कम होने पर कुक के पद से हटा दिया गया था। इसमें यह शर्त रखी गई थी कि अगर बच्चों की संख्या बढ़ी तो पूजा को कुक के पद पर दोबारा तैनात कर लिया जाएगा, लेकिन अब इनके स्थान पर किसी और कर्मचारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे में जिसको लगाया है उसको तुरंत प्रभाव से हटाकर पूजा को तैनात किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर जरूर संज्ञान लिया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष मदन सिंह, सचिव सोनू, रतिया खंड प्रधान पुष्पा, भट्टू खंड के प्रधान सुंदर सिंह, सोनम और ममतेश सहित अन्य मिड-डे मील यूनियन के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 25 विद्यार्थियों पर होती है एक कुक की नियुक्ति

सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने के लिए 25 बच्चों पर एक कर्मचारी को नियुक्त किया जाता है। ऐसे में स्कूल में 100 बच्चे होने के बाद तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया था। कुछ समय बाद बच्चों की संख्या कम होने पर एक कर्मी पूजा को पद से हटा दिया गया। वहीं दो अन्य कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गई। अब नियमानुसार पूजा को ज्वाइन करवाना चाहिए लेकिन विभाग ने दो अन्य महिलाओं को कुक के पद पर नियुक्त कर दिया। इसी के विरोध में यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed