फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths caught with drug capsules

Fatehabad News: नशे के कैप्सूल के साथ दो युवक पकड़े गए

Tue, 02 Dec 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught with drug capsules
फतेहाबाद में प्रतिबं​धित कैप्सूल के साथ पकड़े गए आरोपी तस्कर स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांव बड़ोपल के पास राजस्थान के दो युवकों को 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश और दीपक कुमार निवासी गांव महनसर, जिला झुंझुनूं, राजस्थान के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी तस्कर राजस्थान से प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल लाकर हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके तीन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी राजस्थान से नशे के कैप्सूल की सप्लाई लेकर फतेहाबाद और आसपास के जिलों में वितरण करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए नेशनल हाईवे पर मौजूद थी। सूचना मिली कि दो युवक नशे की गोलियां बेचने के लिए बड़ोपल गांव में सर्विस रोड पर खड़े हैं और सप्लाई करने की फिराक में हैं। टीम ने मौके पर संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों की कार से 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा, उनके पास दो मोबाइल फोन भी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed