फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths arrested with 7520 pills of intoxication, case registered

नशे की 7520 गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 7520 pills of intoxication, case registered
फतेहाबाद/टोहाना/जाखल। एंटी नारकोटिक्स टीमों ने जाखल व टोहाना क्षेत्र में दो स्थानों से दो युवकों को भारी मात्रा में नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 7520 गोलियां बरामद कर दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

टोहाना डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि एक मामले में एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम जाखल क्षेत्र में गश्त पर थी तो उसे सूचना मिली कि गांव नडैल निवासी संदीप सिंह अपने घर में डॉक्टरी की आड़ में नशे की दवाएं बेचने का काम करता है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने संदीप के घर के आसपास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे संदीप को पुलिस ने शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास बैग से 4720 नशे की गोलियां बरामद हुई। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स फतेहाबाद पुलिस की टीम एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में टोहाना क्षेत्र में गश्त के दौरान शहीदी गेट के पास पहुंची तो टोहाना शहर की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल वापस मोड़ने लगा। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर उसके पास पॉलीथिन चेक किया तो उसमें से 2800 नशे की गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप चुघ उर्फ आशु निवासी भूना रोड टोहाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed