फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths arrested with 150 grams of heroin

150 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 150 grams of heroin
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव दरियापुर में पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो युवकों को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान गांव ढाणी शेखांवाली निवासी पवन व दरियापुर निवासी सुनील उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गांव दरियापुर के पास बाइक सवार पवन व सुनील ढाणी चाननवाली की तरफ से आ रहे थे। दोनों पुलिस नाकेबंदी देखकर मुड़ने लगे लेकिन पुलिस ने शक होने पर दोनों को पकड़ लिया और तलाशी ली तो इनके कब्जे से पुलिस को 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी अजैब सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आरोपी हेरोइन की सप्लाई कहां से लाए थे इसकी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed