फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youth drowned in canal

भाखड़ा नहर में नहाते समय डूबे जीजा-साला को मनरेगा मजदूरों ने बचाया

Tue, 08 Jun 2021 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two youth drowned in canal
गांव चांदपुरा के पास भाखड़ा मेन ब्रांच में नहाते समय एक युवक डूब गया जबकि दूसरे को मनरेगा मजदूरों ने बचा लिया। डूबा हुआ युवक गांव चांदपुरा में अपनी ससुराल आया हुआ था। वह अपने साले के साथ नहर में नहाने आया था। डूबे युवक की तलाश जारी है। देर शाम तक उसके बारे में कोई पता नहीं चल पाया। गांव चांदपुरा के पास भाखड़ा मेन ब्रांच में पानी का इस समय तेज बहाव चल रहा है। इस कारण भी ढूंढने में दिक्कत आई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव साधनवास निवासी 16 वर्षीय तरसेम अपने जीजा पंजाब के बुढ़लाडा क्षेत्र के गांव चक्क भाईके निवासी 32 वर्षीय बिट्टू के साथ मंगलवार दोपहर को चांदपुरा भाखड़ा मेन ब्रांच पर नहाने के लिए आया था। एक दूसरे का सहारा लेकर दोनों वहां पर पटरियों के किनारे नहा रहे थे। अचानक पानी के तेज बहाव के कारण बिट्टू नहर में गिर गया। जिसे देखते ही तरसेम ने अपने शरीर पर बांधे कपड़े को उसकी तरफ फेंकते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान तरसेम भी पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उनका शोर सुनकर नजदीक ही काम कर रहे मनरेगा मजदूर वहां पहुंच गए। मनरेगा मजदूरों ने तुरंत तरसेम को बाहर निकाल लिया लेकिन उसका जीजा बिट्टू पानी में बह गया। घटना का पता चलते ही गांव के अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नहर में डूबे बिट्टू की काफी आगे तक तलाश की लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण उसका कुछ भी पता नहीं चला। देर शाम तक गांव के लोग व पुलिसकर्मी उसकी तलाश करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

भाखड़ा नहर में एक युवक के डूबने की जानकारी मिली है। डूबे हुए युवक के बारे में फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। तलाश की जा रही है। - विजेंद्र सिंह, प्रभारी, जाखल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed