{"_id":"0afb5a1797dc2c0dacb1d938d6954086","slug":"two-young-boys-deth-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ढाबी के दो युवकों की सिरसा में दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ढाबी के दो युवकों की सिरसा में दुर्घटना में मौत
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा-चोपटा मार्ग पर गांव नेजियाखेड़ा के नजदीक शनिवार रात सड़क पर नीलगाय आने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे गाड़ी में सवार दो युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में एक गुड़गांव के डीसीपी की कार का चालक था। पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवकों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव ढाबी कलां निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार और 30 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चोपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। सूचना पर मृतकों के परिजनों भी अस्पताल पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार हरियाणा पुलिस में मुलाजिम था और गुड़गांव के डीसीपी सौरभ सिंह की गाड़ी का चालक था। वहीं संदीप रेवाड़ी के गांव बावल की किसी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था।
विज्ञापन
दोनों दोस्त शनिवार को सौरभ सिंह के गनमैन सिरसा के कीर्तिनगर निवासी गोबिंद सिंह की बहन की शादी में शिरकत करने सिरसा आए थे। बताया गया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद विनोद और संदीप चोपटा मार्ग से स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर गांव ढाबी कलां की ओर रवाना हुए थे।
रास्ते में रात्रि करीब 11 बजे नेजियाखेड़ा गांव के नजदीक गाड़ी के आगे अचानक नीलगाय आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनों शादीशुदा थे।
विनोद के जहां एक लड़का और एक लड़की है, वहीं संदीप के कोई संतान नहीं थी। विनोद अपनी सात बहनों का इकलौता भाई था।
रविवार को जाना था बहन का भात भरने
मृतकों के परिजनों के अनुसार विनोद कुमार की भांजी की शादी 22 नवंबर को थी और उनका परिवार भात लेकर जाने वाला था, लेकिन ज्यों ही इस हादसे की सूचना विनोद के परिजनों को लगी तो उनकी सारी तैयारियां धरी रह गई। वहीं घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
फोटो: