{"_id":"66689408291dcf7cd6015f5f","slug":"two-year-old-girl-found-dengue-positive-2093-fever-cases-found-in-rapid-fever-survey-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117865-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो साल की बच्ची मिली डेंगू पॉजिटिव, रैपिड फीवर सर्वे में 2093 बुखार केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो साल की बच्ची मिली डेंगू पॉजिटिव, रैपिड फीवर सर्वे में 2093 बुखार केस मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर पानी के बर्तन को खाली करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। जिले में डेंगू केसों को लेकर इस बार अच्छे संकेत नहीं है। मानसून आने से पहले ही जिले में डेंगू केस मिलने शुरू हो गए हैं। शहर के मातूराम कॉलोनी निवासी दो वर्षीय बच्ची डेंगू पॉजिटिव मिली है। बच्ची का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है और दाखिल है। सिविल सर्जन कार्यालय को बच्ची की रिपोर्ट मिलने के बाद घर और आसपास क्षेत्र में सर्वे करवाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद को फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में डेंगू के अब दो केस मिल चुके हैं। पिछले दिनों गांव गोरखपुर क्षेत्र में एक युवती पॉजिटिव मिली थी। अधिकारियों को इस बार डेंगू के अधिक केस मिलने की आशंका है। डेंगू और मलेरिया कंट्रोल को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीसरे चरण का 1 से 10 जून तक करवाया गया रैपिड फीवर सर्वे भी पूरा हो गया है। विभाग इस बार 75 फीसदी लक्ष्य को पूरा कर पाया है। विभाग ने 1,92,158 घरों का सर्वे करना था लेकिन 1,45,156 घरों का सर्वे हुआ है। सर्वे के दौरान टीम को 2093 लोग बुखार पीड़ित मिले हैं। टीमों ने इनकी ब्लड स्लाइड बनाई। जिसमें मलेरिया पॉजिटिव कोई केस नहीं मिला है। इससे पहले अप्रैल माह में सर्वे के दौरान 2067 लोग बुखार पीड़ित मिले और इसके अलावा मई माह में सर्वे के दौरान 1907 लोग बुखार पीड़ित मिले थे।
लारवा मिलने पर 297 लोगों को जारी हुआ नोटिस
सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 297 जगहों पर लारवा मिल चुका है। विभाग की तरफ से लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की माने तो फ्रिज की ट्रे, गमलों और पानी की टंकियों में लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 2
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना।
कोट
डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि वह अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और सप्ताह में एक दिन कूलर, पानी की टंकियों आदि की जरूर सफाई करें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ