फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two students had hidden the slips under the board, caught two fake giving papers

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में दो विद्यार्थियों ने बोर्ड के नीचे छिपा रखी थी पर्चिया, पेपर देते हुए दो फर्जी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two students had hidden the slips under the board, caught two fake giving papers
फतेहाबाद। जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। करीब 13 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जिले में चार नकल के केस बने हैं। एक केंद्र पर दो विद्यार्थियों को नकल की पर्चियों के साथ पकड़ा गया है, इसके अलावा दो फर्जी विद्यार्थी पकड़े हैं जोकि दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे। उड़नदस्तों ने तीन यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बनाए गए केंद्र में जांच के दौरान दो विद्यार्थियों के पास से पर्चियां पकड़ी हैं। दोनों विद्यार्थियों ने पेपर बोर्ड के नीचे पर्चियां छुपा रखी थी। वाइस चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग टीम ने सीनियर मॉडल स्कूल फतेहाबाद में निरीक्षण के दौरान एक फर्जी विद्यार्थी को पकड़ा है। टीम ने जब जांच की तो पेपर दे रहा युवक फर्जी निकला। जांच के दौरान युवक मौके से फरार हो गया। इसके अलावा भूना के एक स्कूल में केंद्र अधीक्षक ने फर्जी विद्यार्थी को पकड़ा है जो कि दूसरे की जगह पेपर दे रहा था।
विज्ञापन

122 विद्यार्थी मिले अनुपस्थित, फर्जी बिठाने की थी प्लानिंग
शहर के एक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 122 विद्यार्थी अनुपस्थित मिले हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर फर्जी विद्यार्थी बिठाने की तैयारी थी। बोर्ड की सख्ती के चलते फर्जी विद्यार्थी नहीं बैठा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन से आवेदन करके दूसरे को भेज रहे परीक्षा देने
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में ओपन से आवेदन करने वाले विद्यार्थी फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। आवेदन करने के बाद परीक्षा देने के लिए साथियों को भेज रहे हैं। बायोमीट्रिक से जांच के दौरान फर्जी विद्यार्थी पकड़े जा रहे हैं।
उड़नदस्ते एप में जांच रहे आधार, नहीं दी मशीनें
परीक्षा में फर्जी विद्यार्थी पकड़ने के लिए उड़नदस्तों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति ये है कि फर्जी विद्यार्थी पूरी तरह से पकड़े ही नहीं जा रहे है। उड़नदस्तों ने आधार कार्ड का मिलान करने के लिए मोबाइल में ही एप डाउनलोड कर रखी है जिससे जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर मशीन दी जाए तो काफी ऐसे फर्जी विद्यार्थी पकड़े जा सकते है।

इन उड़नदस्तों ने की चेकिंग
उड़नदस्ते चेकिंग किए गए सेंटर
डीसी फ्लाइंग 4
एडीएम फतेहाबाद 5
एसडीएम रतिया 4
एसडीएम टोहाना 6
डीइओ फतेहाबाद 4
चेयरमैन स्पेशल रतिया 6
चेयरमैन स्पेशल टोहाना 6
बोर्ड चेयरमैन स्पेशल 4
सचिव स्पेशल 8
एसटीएफ 7
एसटीएम टू 4
प्रश्नपत्र 5
वाइस चेयरमैन 3
स्कूल में दो सेंटर, व्यवस्था संभालने के लिए एक कर्मचारी
परीक्षा केंद्रों में वीरवार को भी अव्यवस्था रही। एक स्कूल में दो-दो सेंटर बनाए गए हैं जबकि यहां पर एक ही पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर अव्यवस्था रही, जिसे संभालने के लिए स्कूल स्टाफ को पुलिसकर्मी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वर्जन
जिले में वीरवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा थी। इस दौरान चार यूएमसी बनाई गई है। इसके अलावा जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई है।
दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed