{"_id":"65049aa1c8bc71459d0fe83e","slug":"two-smugglers-caught-with-1110-grams-of-heroin-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-5526-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो तस्कर 11.10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो तस्कर 11.10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू
Fri, 15 Sep 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
- अनाजमंडी के पीछे पकड़े गए युवक, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने अनाजमंडी के पीछे सिरसा रोड से आशीर्वाद पैलेस रोड पर दो युवकों को हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी युवकों से 11.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक स्वामी नगर निवासी विक्की उर्फ अमित और कबीर बस्ती निवासी शिवा उर्फ भूंडा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस की टीम सिरसा रोड फतेहाबाद से आशीर्वाद पैलेस की तरफ जा रही थी। संजीवनी अस्पताल वाली गली में दो युवक खड़े थे। जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने शक के आधार पर काबू कर लिया। युवकों की पहचान स्वामी नगर निवासी विक्की उर्फ अमित और कबीर बस्ती निवासी शिवा उर्फ भूंडा के रूप में हुई। टीम ने जब आरोपी शिवा उर्फ भूंडा से की जांच की तो पेंट की जेब से 5.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी विक्की उर्फ अमित की जांच की गई तो जेब में से 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
-- -- -- --
कबीर बस्ती से खरीदी थी हेरोइन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 11.10 ग्राम हेरोइन कबीर बस्ती निवासी एक युवक से खरीद कर लाए और इसके बाद बंटवारा किया गया था।