फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two parties clashed over plot in Haripura, case registered against 10 accused

हरिपुरा में प्लॉट को लेकर भिड़े दो पक्ष, 10 आरोपियों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over plot in Haripura, case registered against 10 accused
फतेहाबाद। गांव हरिपुरा में प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मामले में सदर पुलिस ने दोनों पक्षों की अलग-अलग शिकायत पर 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव हरिपुरा निवासी मनोहर लाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र, विनोद और मीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के विनोद की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र, मनोहर, राकेश, शीशपाल, मोनू, कमला और लीला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने आरोप लगाया कि गांव में जोहड़ के पास करीब एक कनाल का प्लॉट है। जिसके साथ लगता ताऊ के बेटे मनोहर लाल का प्लॉट है। आरोप है कि प्लॉट में उसका हिस्सा आता है, जिसे देने से उसने मनाकर दिया। इसी रंजिश के चलते 17 अप्रैल की सुबह उक्त आरोपियों ने हमला कर दिया। वहीं पुलिस को दी शिकायत में मनोहर लाल ने आरोप लगाया कि उसके पिता और चाचा का एक-एक कनाल प्लॉट है। आरोप है कि चाचा ने प्लॉट के कुछ हिस्से पर तारबंदी की हुई है। इसको लेकर चाचा के लड़कों को तार हटाने के लिए कहा है। आरोप है कि 17 अप्रैल को जब वह प्लॉट में गए तो उक्त आरोपियों ने हमला कर दिया और मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed