फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two nominations each for zila parishad and sarpanch posts and one for panchayat samiti

जिला परिषद व सरपंच पदों के लिए दो-दो और पंचायत समिति के लिए आया एक नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two nominations each for zila parishad and sarpanch posts and one for panchayat samiti
भूना में पंचायत समिति के वार्ड नंबर-19 से पर्चा दाखिल करतीं मुन्नी देवी गोरखपुर। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में पंचायती राज चुनाव के लिए शनिवार सेे नामांकन भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। शनिवार को जिला परिषद व सरपंच पद के लिए दो-दो नामांकन आए। वहीं पंचायत समिति के लिए भूना से एक महिला ने नामांकन भरा। वहीं जिला परिषद कार्यालय में नामांकन पत्र फार्म लेने के लिए 28 प्रत्याशी पहुंचे। इसी प्रकार फतेहाबाद में पंचायत समिति के लिए भी 28 नामांकन फार्म लिए गए।
विज्ञापन

जिला परिषद के लिए फतेहाबाद केे जिला परिषद कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला परिषद के सीईओे कुलभूषण नामांकन पत्र लेने के लिए बैठे थे। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय था। पहले दिन जिला परिषद के वार्ड नंबर 5 केे लिए पारस पुत्र किशोरीलाल ने अपना नामांकन भरा। उसके कवरिंग कैंडीडेट के तौर पर प्रवीन ने नामांकन भरा। वहीं फतेहाबाद की पंचायत समिति, सरपंच व पंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया। जिला परिषद कार्यालय से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने शनिवार को 28 नामांकन पत्र लिए, वहीं पंचायत समिति के लिए बीडीपीओे कार्यालय सेे 28 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिए हैं।
विज्ञापन

भूना में पंचायत समिति के लिए आया एक नामांकन
खंड भूना की 29 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंचों पद के लिए पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर एक महिला ने वार्ड नंबर 19 से नामांकन पत्र दाखिल किया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रणवीर सिंह घानिया ने बताया कि ब्लॉक की 29 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंचों ने शनिवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से गोरखपुर की मुन्नी देवी ने पहला फार्म जमा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बनावाली से सरपंच पद का आया दो नामांकन
भट्टूकलां खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों में पहले दिन ब्लॉक समिति के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किए। भट्टू खंड के गांव बनावाली से सरपंच पद के उम्मीदवार कृष्ण कुमार व कवरिंग कैंडिडेट के रूप में उनके भाई बसंत कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग ऑफिसर ज्ञानचंद लांग्यान ने बताया कि पंचायती चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर पहले दिन ब्लॉक समिति व पंच पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वहीं रतिया, जाखल, टोहाना व नागपुर खंड से भी शनिवार को पंचायत समिति, पंच व सरपंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया।

कोट
जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति, पंच व सरपंच पद केे लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से आरंभ कर दी है। नामांकन 11 नवंबर तक भरे जा सकते हैं। जिला परिषद के लिए शनिवार को दो नामांकन पत्र आए हैं।
कुुलभूषण बंसल, रिटर्निंग अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed