{"_id":"6852ff972f7fe1980a0fa386","slug":"two-members-of-the-gang-who-stole-wires-from-tubewells-were-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-135686-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्यूबवेल से तार चुराने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्यूबवेल से तार चुराने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ट्यूबल से तार चोरी के आरोपी,स्त्रोत पुलिस पीआरओ
फतेहाबाद। ट्यूबवेल से केबल चुराने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने पंजाब क्षेत्र के सरदूलगढ़ के जटाना कलां निवासी बिंद्र उर्फ बिंद्री व लाली निवासी मंगतराम मंगतू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि 16 जून को गांव खैरपुर निवासी कृष्णलाल ने शिकायत दी थी कि शाम को जब वह अपने खेत में गया तो देखा कि चोर उसके ट्यूबवेल से 25 फुट केबल काटकर चोरी कर ले गए।
जब उसने आसपड़ोस में इस बारे में बात की तो पता चला कि चोर किसान संदीप कुमार के ट्यूबवेल से 110 फुट तार, प्रदीप के ट्यूबवेल से 30 फुट तार, दर्शन के ट्यूबवेल से 50 फुट तार, सुभाष अलालवास के ट्यूबवेल से 45 फुट तार, रमेश के ट्यूबवेल से 80 फुट, महेंद्र खैरपुर के ट्यूबवेल से 50 फुट, अमरवीर खैरपुर के ट्यूबवेल से 60 फुट व पवन खैरपुर के ट्यूबवेल से 25 फुट तार चोरी कर ले गए।