फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two held with 1930 pills of intoxication

नशे की 1930 गोलियों के साथ दो काबू

Sat, 05 Jun 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two held with 1930 pills of intoxication
टोहाना शहर थाना पुलिस ने नशे की 1930 गोलियों सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान जमालपुर शेखां निवासी अमरजीत उर्फ चिमटू व सुनील कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सप्लायर का पता लगा रही है, जिसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। थाना शहर टोहाना के अंतर्गत चंडीगढ़ रोड पुलिस चौकी की टीम चंडीगढ़ रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान मनियाणा रोड की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रोका था। बाइक सवार युवकों ने एक बैग को छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें नशे की 1930 गोलियां बरामद हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed