फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two groups clashed due to enmity, 6 people injured

Fatehabad News: मंघेड़ा में रंजिशन दो गुटों में मारपीट, 6 लोग घायल

Fri, 20 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed due to enmity, 6 people injured
कुलां। क्षेत्र के गांव मंघेड़ा में वीरवार रात को दो गुटों के बीच रंजिशन विवाद हो गया। इससे एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने गंडासे व डंडों से हमला कर दूसरे पक्ष को लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव मंघेड़ा निवासी कुलदीप ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन

कुलदीप के अनुसार चार महीने पहले उसके छोटे भाई विनोद का उसके ही गांव निवासी रफीक खान के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसका गांव में ही राजीनामा हो गया था। रफीक व उसका पिता असलम इस बात की तब से रंजिश रख रहे थे। वीरवार रात को करीब साढ़े 9 बजे उसका भाई विनोद गांव में ही सैलून की दुकान पर कटिंग करवाने गया था। दुकान के पास ही रफीक खान का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद जब दुकान पर कटिंग करवा रहा था तो उसी दौरान उसे असलम मिला। असलम विनोद का दुकान से बाहर आने का इंतजार करने लगा। आरोप है कि उसी दौरान असलम ने उसके भाई से लड़ाई करने के लिए अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। इसका आभास होने पर उसके भाई ने उसे व उसके भतीजे सुरेश को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।
इस पर भतीजा सुरेश व भरत घर से निकलकर बाहर आए तो रफीक और उसका पिता असलम और उसके करीब 12 साथियों ने उन पर गंडासे व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर वह और उसका भाई जगदीश व भतीजा अमरपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान जब उन्होंने बीच बचाव करना चाहा तो लाठी व गंडासे से वार कर उनको भी चोटिल कर दिया।
इसके बाद भतीजा सुरेश घर से लाइसेंसी असला लेकर मौके पर पहुंचा। जिसने हमारा बचाव करते हुए एक हवाई फायर किया। इस पर सभी आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा जगदीश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। बाकी सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

---

12 से अधिक लोगों ने गंडासे व डंडों से किया हमला
पीड़ित कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रफीक व उसके पिता असलम और रसूलपुर निवासी रफीक की मौसी का लड़का अकबर खान, मंगा खान, मट्टा खान, सन्ना, आसिफ खान, तोता व भोला व अज्ञात लोगों ने मिलकर उन्हें जान से मारने की नीयत से गंडासे व लाठी डंडों से हमला किया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed