फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two died from corona

कोरोना संक्रमित दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 27 दिन में 40 मौतें, आंकड़ा 99 पहुंचा

Fri, 27 Nov 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two died from corona
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। मौत का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गो की मौत हो गई है। फतेहाबाद में दो बुजुर्ग महिलाओं और टोहाना में बुजुर्ग की मौत हुई है। कुल मौत का आंकड़ा 99 तक हो गया है। 27 दिनों में ही 40 मौतें हो चुकी हैं। फतेहाबाद के लाजपत नगर निवासी 73 वर्षीय महिला हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल थी। महिला को पिछले 20 दिनों से खांसी, बुखार की शिकायत थी। 25 नवंबर को महिला को कोविड वार्ड में दाखिल किया गया था। यहां पर शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा टोहाना के 66 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार और मधुमेह की शिकायत होने पर हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 24 नवंबर को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार शाम को फतेहाबाद के निजी अस्पताल के कोविड सेंटर में पंचायत भवन के पास निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का पहले सिरसा उपचार चल रहा था। इसके बाद घर लाया गया। शुक्रवार दोपहर को तबीयत बिगड़ गई और निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले आए हैं। इसके अलावा 31 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 4207 तक पहुंच गया है। फिलहाल 404 मरीज सक्रिय हैं। भूना के बिजली घर निवासी 22 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी 31 वर्षीय युवती, गांव दरियापुर निवासी 28 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के रतिया गेट निवासी 27 वर्षीय युवक, गांव दैयड़ निवासी सात वर्षीय बच्ची, गांव बीघड़ निवासी 26 वर्षीय युवक, टोहाना के मॉडल टाउन निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव कंहेड़ी निवासी 26 वर्षीय युवक, टोहाना के आजाद नगर निवासी 70 वर्षीय महिला, टोहाना के नया बाजार निवासी 85 वर्षीय महिला, टोहाना के भाटिया नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 99 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 27 दिनों में ही 40 मौतें हो गई है। नवंबर माह में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इससे पहले सितंबर माह में 25 मौतें हुई थी। पिछले माह से 15 मौतें ज्यादा हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा सैंपलिंग दिवस, लगेंगे कैंप : जिले में आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना सैंपलिंग दिवस मनाया जाएगा। विभाग तीन हजार कोरोना के सैंपल लेगा। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी हुए है। इसके चलते करीब 20 टीमें अभियान चलाकर दिनभर तीन सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजेगी। जिला महामारी अधिकारी डॉ.विष्णु मितल ने बताया कि शहर में कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed