फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two accused arrested in case of death of gang rape victim teenager

Fatehabad News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of death of gang rape victim teenager
पत्रकारों से बातचीत करते एसपी सिद्धांत जैन। संवाद
टोहाना (फतेहाबाद)। उपमंडल के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी (16) की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों हिसार जिले के छान गांव निवासी प्रिंगल और फतेहाबाद जिले के ढाणी गोपाल निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

टोहाना में पत्रकार वार्ता में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म से आहत किशोरी के जान देने का मामला रविवार को सामने आया था। मृत किशोरी की मां की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने बताया कि डीएनए मिलान करने के लिए भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट से मिलान कराया जाएगा। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के दौरान किसी अन्य युवक का नाम भी सामने आया तो सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फिलहाल अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
टोहाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने पांच दिन पहले घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि किशोरी तीन माह की गर्भवती थी। किशोरी के जहरीला पदार्थ पीते ही गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। उपचार के दौरान रविवार को किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद, रविवार को महिला पुलिस जांच अधिकारी एसआई शिक्षा ने मृतका की मां के बयान पर महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं मेंं केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed