फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Twin Saini brothers studied from YouTube and passed JEE Main exam

जुड़वा सैनी भाइयों ने यूट्यूब से पढ़ाई कर पास की जेईई मेन परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Twin Saini brothers studied from YouTube and passed JEE Main exam
फतेहाबाद। जेईई मेन पेपर एक का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हो गया। इसमें जिले के कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। जिनमें गांव भिरड़ाना के जुड़वा भाई सौरभ सैनी और सचिन सैनी भी शामिल हैं। सचिन ने 96 परसेंटाइल जबकि सौरभ ने 92 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने परीक्षा पास करने के लिए अलग से कोचिंग नहीं ली बल्कि यूट्यूब से पढ़ाई की। सौरभ का कहना है कि वे दोनों मामा के पास गांव भिरड़ाना में रहते हैं। उनका सपना आईआईटी में कंप्यूटर साइंस लेना है। अब वह दूसरे पेपर की परीक्षा पास करने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। डीएवी स्कूल फतेहाबाद से दोनों ने बारहवीं कक्षा पास की है।
विज्ञापन

दुकानदार के बेटे ने पास की परीक्षा
इसी तरह फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी केशव बंसल ने 94 परसेंटाइल प्राप्त करके जेईई मेन की परीक्षा पास की है। केशव का कहना है कि उसने नार्मल तरीके से अपनी तैयारी की और पहले पेपर की परीक्षा पास कर ली है। उसके पिता दुकानदार है और वह कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूब से अच्छे टॉपिक निकालकर की तैयारी
फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी हेरम ने 93 परसेंटाइल के साथ जेईई मेन की परीक्षा पास की है। हेरम का कहना है कि उसने सेल्फ स्टडी की। यूट्यूब से टॉपिक निकालकर 4 से 5 घंटे तक तैयारी की। अब जेईई मेन के दूसरे पेपर की तैयारी करने में जुटे है।
बैंक मैनेजर की बेटी भी हुई पास
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी तमन्ना ने 82 परसेंटाइल के साथ जेईई मेन की परीक्षा पास की है। तमन्ना का कहना है कि उसका फोकस बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर था। इसको लेकर उसने ज्यादा तैयारी नहीं की। लेकिन अब पेपर दो की तैयारी करके जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेना है। उसका सपना बीटेक कंप्यूटर साइंस लेना है। उसके पिता देशराज बैंक मैनेजर हैं।

इन्हें मिलेगा जेईई एडवांस परीक्षा देने का मौका :
जेईई मेन के पेपर एक और दो के परिणाम के बाद एक संयुक्त मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसी में मिले रैंक के अनुसार फाइनल कट ऑफ लिस्ट भी जारी होगी। इसी सूची में मेरिट के आधार पर छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed