फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Trouble increased due to continuous fog since last three days, possibility of drizzle today

Fatehabad News: तीन दिनों से लगातार छा रही धुंध से बढ़ी परेशानी, आज बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trouble increased due to continuous fog since last three days, possibility of drizzle today
फतेहाबाद में छाई धुंध के दौरान भट्टू रोड से गुजरते वाहन चालक। 
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन के चलते जिले में पिछले तीन दिनों से छा रही धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में रविवार को फिर से मौसम में बदलाव हुआ और सुबह के कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बादलवाही के साथ धुंध छाए रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को बारिश बूंदाबांदी के आसार हैं। धुंध छाने से पहले की अपेक्षा अधिक ठंड का एहसास हुआ। इससे जिले के अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिनसे ठिठुरन का अहसास पूरे दिन बना रहा, लेकिन हवा चलने से धुंध छट गई। इससे दोपहर के बाद तेज धूप खिली और लोगों को राहत मिली। उधर, ठंड बढ़ने को लेकर जिले के किसानों का कहना है कि ठंड बढ़ने और कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। ठंड से गेहूं की फसल को पक कर तैयार होने में समय लगेगा। इससे फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं ठंड से फसलों में कम सिंचाई की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन



--------------------------क्षेत्र में 5 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे रविवार को कहीं-कहीं अलसुबह धुंध आने की संभावना है। सोमवार रात्रि से 5 फरवरी के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article