{"_id":"61155cd98ebc3ef3a00c4669","slug":"trial-completed-on-portal-admission-process-will-start-from-16-fatehabad-news-hsr6087917119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर ट्रायल पूरा, 16 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर ट्रायल पूरा, 16 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां।
- फोटो : Fatehabad
उच्चतर शिक्षा विभाग स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू करेगा। पहले दाखिला प्रक्रिया वीरवार से शुरू होनी थी। लेकिन ट्रायल के चलते वीरवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। उच्चतर शिक्षा विभाग कॉलेज स्तर पर लगातार ट्रायल लेता रहा। वीरवार को ट्रायल अंतिम चरण में रहा। इसके चलते विभाग ने 16 अगस्त से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
दाखिले को लेकर पोर्टल शुरू होने का वीरवार को विद्यार्थी इंतजार करते रहे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी कि प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। जिले के 10 कॉलेजों में करीब 6 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। बता दें कि बिना परीक्षा सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिणाम जारी किया है। विद्यार्थियों की प्रतिशत दर ज्यादा है। ऐसे में अच्छे संकायों में दाखिला लेने के लिए मारामारी रह सकती है। जिले में करीब 6 हजार सीटें हैं जबकि बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 12 हजार है।
जिले में ये हैं महाविद्यालय
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा।
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज।
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां।
राजकीय महाविद्यालय भूना।
आईजी कॉलेज टोहाना।
दुर्गा महाविद्यालय टोहाना।
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया।
डिफेंस कॉलेज टोहाना।
मुख्यत्यार सिंह मेमोरियल कॉलेज।
त्रिशताब्दी कॉलेज रतिया।
विद्यार्थी ये दस्तावेज रखें तैयार
फैमिली आईडी कार्ड
आधार कार्ड
10 वीं का प्रमाण पत्र
12 वीं का प्रमाण पत्र
रिहायशी प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो
आय प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
माइग्रेशन प्रमाण पत्र
बैंक खाता
कोट
दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो सकती है, हालांकि अभी उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी नहीं किया है। जल्द ही शेड्यूल जारी हो जाएगा।
- दिनेश कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा।