फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tree fell on a passerby in strong storm, death

तेज आंधी में टूट कर गिरा पेड़, टेलर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on a passerby in strong storm, death
कुलां। क्षेत्र में सोमवार देर शाम को आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। गांव शकरपुरा के पास सड़क किनारे लगा पेड़ गिरने से टेलर की मौत हो गई। इसके अलावा आंधी से कई स्थानों पर पेड़ व खंभे भी उखड़ गए। तारें टूटने से बिजली व संचार सेवाएं प्रभावित हुई। क्षेत्र के गांव ढेर में एक किसान के खेत में चार ट्रॉली तूड़ी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार गांव शकरपुरा निवासी 28 वर्षीय शमशेर सिंह नजदीकी गांव मूसा खेड़ा में टेलरिंग का कार्य करता था। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान बंद करके साइकिल पर अपने गांव शकरपुरा आ रहा था। इस दौरान गांव शकरपुरा के पास सड़क किनारे लगा पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जब वह काफी समय बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। जब परिजन गांव मूसाखेड़ा की ओर जा रहे थे तो रास्ते में पेड़ गिरा देख उन्हें शमशेर के पेड़ के नीचे दबे होने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पेड़ को हटाकर शमशेर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। शमशेर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में शमशेर सिंह का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed