फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   trains delayed , passenger upset

घंटों देरी से चल रही ट्रेनें, यात्री परेशान

Tue, 02 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 02 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
 दो दिन पूर्व पंजाब के मानसा में किसानों द्वारा किए गए रेल ट्रैक जाम से प्रभावित हुई ट्रेनें अभी तक सही समय पर नहीं लौट पाई हैं। सोमवार को ट्रेनों का आवागमन अभी भी चार से 11 घंटों की देरी से हो रहा है।
विज्ञापन


 जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिरोजपुर से दिल्ली सरायरोहिला जाने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं इसके साथ ही श्रीगंगानगर से नई दिल्ली जाने वाली दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े 5 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन


यही नहीं फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस गाड़ी रात 1 बजे की बजाय दोपहर के 1 बजे पहुंची जबकि नांदेड़ साहिब से अमृतसर जाने वाली नांदेड़ एक्सप्रेस न पहुंचने के कारण इसे एक दिन के लिए रद कर दिया गया। जिससे रेलवे स्टेशन पर ब्यास, अमृतसर, जालंधर जाने वाली सैकड़ों सवारियों को अपनी यात्रा बसों से करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली से श्री गंगानगर एवं फिरोजपुर की ओर जाने वाली अन्य गाड़ियां भी पांच से आठ घंटे की देरी से पहुंची। बताया जाता है कि किसान आंदोलन के कारण के कारण कई ट्रेनों के कोच दिल्ली, फिरोजपुर अथवा अन्य स्टेशनों पर रोक लिए गए थे।

जबकि कई गाड़ियों का आवागमन न होने के कारण उन्हें नए समय पर चलाया गया। हालांकि गाड़ियों का आवागमन तो शुरू हो गया लेकिन उनके समय में काफी ज्यादा फेरबदल होने के कारण दो दिनों बाद भी वह पूरी तरह से ट्रैक पर सही समय पर नहीं पहुंच पाई हैं।


वहीं यात्रियों को भी इसे लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक पीसी ओझा ने कहा कि ट्रैक बंद होने के कारण लगभग 40 से भी ज्यादा ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ था। इसी वजह से उनके सही संचालन में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed