{"_id":"68b72cf6726e937f4d08a182","slug":"training-of-45-physical-education-and-124-punjabi-teachers-will-enhance-teaching-skills-camp-starts-in-matana-diet-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139628-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 45 शारीरिक शिक्षा और 124 पंजाबी शिक्षकों का प्रशिक्षण से निखरेगा शिक्षण कौशल, मताना डाइट में शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 45 शारीरिक शिक्षा और 124 पंजाबी शिक्षकों का प्रशिक्षण से निखरेगा शिक्षण कौशल, मताना डाइट में शिविर शुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद। मताना डाइट परिसर में टीजीटी पंजाबी और टीजीटी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस प्रशिक्षण में कुल 124 पंजाबी और 45 शारीरिक शिक्षा शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य संगीता बिश्नोई द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने सतत अधिगम, व्यावसायिक समर्पण, और शिक्षण में नवाचार की महत्ता पर प्रकाश डाला।
डाइट इंचार्ज शेर सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों के विषय ज्ञान को सुदृढ़ करना, नवीन शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना तथा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन एससीईआरटी, गुरुग्राम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. महेंद्र कुमार और डॉ. ईश्वर सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
पंजाबी विषय के मास्टर ट्रेनर्स में जगजितेन्दर सिंह, कुलविंदर सिंह, जगवंत सिंह, और किरणपाल कौर शामिल हैं, जबकि शारीरिक शिक्षा के मास्टर ट्रेनर्स राजीव अहलावत और मनोज कुमार हैं, जो पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं। कार्यक्रम में आशीष कुमार, सुनील कड़वासरा, मोनिका जग्गा, ईश्वर सिंह और प्रदीप लौरा माैजूद रहे।
विज्ञापन
-
शिक्षा विभाग की तरफ से समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि मौजूदा स्थिति के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाया जा सके और उनमें विषय के प्रति रूचि को पैदान किया जा सके। डाइट मताना में पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी