फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic was affected in the district due to fog

Fatehabad News: धुंध के कारण जिले में प्रभावित रहा यातायात

Thu, 01 Jan 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Traffic was affected in the district due to fog
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड। संवाद
फतेहाबाद। जिले में छाई घनी धुंध के कारण यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर चलने वाले वाहनों के साथ ट्रेनें भी काफी लेट रहीं। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को भट्टूकलां स्टेशन से हिसार-सिरसा रेल मार्ग पर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। गोरखधाम सूपरफास्ट 12555 जिसका भट्टू कलां रेलवे स्टेशन से चलने का समय 10 बजकर 15 मिनट का है, वीरवार को ट्रेन शाम 4 बजे पहुंची। ट्रेन करीब 6 घंटे देरी से पहुंची। कोटा-सिरसा एक्सप्रेस 19807 जिसका पहुंचने का समय करीब 12 बजकर 15 मिनट है, वह करीब 1 बजकर 50 मिनट पहुंची।
विज्ञापन

रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर 54782 जो अपने निर्धारित समय से करीब 40 मिनट लेट पहुंची। श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 14030 करीब 45 मिनट देरी से भट्टू पहुंची। वहीं गोरखधाम 12556 गोरखपुर जाते हुए निर्धारित समय से करीब 4 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लंबे रूट वाली बसें करीब एक घंटे तक लेट
ट्रेनों के लेट होने के साथ-साथ बसें भी काफी लेट रहीं। रोडवेज के यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम सहित लंबे रूट पर जाने वाली बसें धुंध के कारण देरी से चल रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बस को ज्यादा तेज न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed