फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic police issued challans for 80 vehicles

Fatehabad News: ट्रैफिक पुलिस ने काटे 80 वाहनों के चालान

Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challans for 80 vehicles
फतेहाबाद के पंचायत भवन के पास वाहनों के चालान करते यातायात पुलिस कर्मी। संवाद
फतेहाबाद। यातायात पुलिस की दो टीमों ने मंगलवार सुबह पुराना बस स्टैंड और गांव खाराखेड़ी में वाहनों की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया। टीमों ने नियमों की अवहेलना करने वाले 80 चालकों के चालान काटे। टीम ने इस दौरान स्कूल बसों की भी चेकिंग की, लेकिन जांच में दस्तावेज पूरे मिले।
विज्ञापन


एसआई धर्मचंद के नेतृत्व में टीम ने गांव खाराखेड़ी के पास वाहनों की चेकिंग की। एसआई धर्मचंद ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम ने 32 वाहनों के चालान काटे हैं। टीम ने बिना हेल्मेट, ओवरस्पीड, बुलेट से पटाखे बजाने, सीट बेल्ट न लगाने को लेकर वाहन चालकों के चालान काटे हैं। एसआई नावाब सिंह ने बताया कि टीम ने शहर फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के पास वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 48 वाहनों के चालान काटे गए हैं। टीम ने इस दौरान स्कूल बसों की भी चेकिंग की है। इस दौरान स्कूल बसों के दस्तावेज पूरे मिले हैं।
विज्ञापन


टीम की तरफ से ये अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से भी अपील है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। अभिभावक अपने बच्चों को वाहन न दें। दुपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करें। लेकिन हालात ये है कि अधिकतर दुपहिया वाहन चालक हेल्मेट नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed