{"_id":"61bf602613500b093c776f2f","slug":"traffic-police-challaned-15-thousand-of-minor-fatehabad-news-hsr6198396114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का ट्रैफिक पुलिस ने किया 15 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का ट्रैफिक पुलिस ने किया 15 हजार का चालान
विज्ञापन
लालबत्ती चौक पर यातयात नियमों के बारे में वाहन चालकों को समझाते ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अगर आपके घर में नाबालिग बच्चा ड्राइविंग करने का शौकीन है तो उसे अपना व्हीकल आप सोच समझकर देकर सड़क पर भेजें, क्योंकि ये गलती आपको काफी महंगी पड़ सकती है। रविवार को फतेहाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी ही एक चालान किया जिसमें 15 साल के नाबालिग का पुलिस ने ऐसा चालान किया जिसके बारे में सुनकर, पढ़कर हर माता-पिता को ये ज्ञान हो जाए कि नाबालिग बच्चों को व्हीकल देकर सड़क पर भेजना नियम के खिलाफ है।
रविवार को फतेहाबाद में लालबत्ती चौक पर शहर का ही रहने वाला एक 15 साल का नाबालिग अपने दोस्त के साथ मस्ती से बाइक चलाते हुए लालबत्ती चौक पर पहुंचा। यहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिग को बाइक पर देखा तो उसकी जांच की और फिर मौके पर ही 15 हजार का चालान कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को जिस नाबालिग चालक का चालान किया है उसमें 5 हजार रुपये का जुर्माना खुद नाबालिग पर लगाया गया है, 5 हजार रुपये का चालान बाइक की आरसी के लिए किया गया जबकि 5 हजार रुपये का चालान नाबालिग के पिता पर जुर्माने के रूप में किया गया, जिससे कि नाबालिग के पिता आगे से इस बात का ध्यान रखे कि नाबालिग अवस्था में सड़क पर बच्चे को वे बाइक या अन्य व्हीकल न दें।
ट्रैफिक एसएचओ अनूप माचरा ने बताया कि यातायात नियमों के बारे में बच्चों और माता-पिता को जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर माता-पिता का फर्ज बनता है कि वे अपने बच्चों को परिपक्व होने से पहले ड्राइविंग के लिए वाहन के साथ सड़क पर न भेजें। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में लोग कर रहे जेब्रा लाइन की उल्लंघन
फतेहाबाद में एकमात्र लालबत्ती चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग लाइन को लेकर नियम के प्रति जागरूकता में लापरवाही दिखा रहे हैं। और ये ऐसे लोग हैं जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है। लालबत्ती चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पिछले करीब एक सप्ताह से जेब्रा लाइन से पहले वाहन रोकने के नियम के बार में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जागरूकता के प्रयासों के साथ-साथ ऐसे वाहन चालकों के पुलिस चालान भी कर रही है जो जानबूझकर नियम तोड़ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जेब्रा लाइन से आगे वाहन रोकने वाले ऐसे करीब 90 चालान पुलिस ने अब तक किए हैं।
पोस्टल चालान की भी शुरूआत
यातायात से जुड़े दूसरे नियमों की उल्लंघन करने वाले चालकों के रविवार से पोस्टल चालान भी पुलिस ने शुरू कर दिए हैं। रविवार को पुलिस ने 60 पोस्टल चालान किए जिसमें विभिन्न ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करते हुए वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस की नजर में कैद हुए। पोस्टल चालान सीधा संबंधित व्हीकल नंबर के पंजीकृत पते पर पहुंचेगा।
लोग ट्रैफिक नियमों की गंभीरता को समझकर सड़क पर चलें : ट्रैफिक एसएचओ
फतेहाबाद में लोग जेब्रा लाइन से पीछे वाहन रोकने से लेकर नाबालिग बच्चों को व्हीकल देकर सड़क पर भेजने जैसे गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं जो कि काफी चिंता का विषय है। रविवार को 15 साल के नाबालिग का चालान किया गया है और उसके पिता पर भी जुर्माना लगाया गया है। पुलिस की कोशिश है कि जागरूकता का अभियान चलाकर और बार-बार लापरवाही करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करके ट्रैफिक नियमों की पालना की आदत लोगों की बनाई जाए। पुलिस की ओर से हम अपील करते हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों की गंभीरता को समझते हुए सड़क पर चलें।