फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   trade board warning

Fatehabad News: व्यापार मंडल की चेतावनी, गेहूं का उठान नहीं हुआ तो फिर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 19 May 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
trade board warning
फतेहाबाद। अनाज मंडी में अभी भी गेहूं का उठान धीमी गति से हो रहा है। गेहूं से भरे हुए दो लाख से ज्यादा बैग अभी भी अनाज मंडी में उठान के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


इससे व्यापार मंडल का भी रोष बढ़ गया है। व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू ने चेतावनी दी है कि ठेकेदारों ने जल्द ही उठान नहीं करवाया तो एक बार फिर व्यापारियों को प्रशासन के खिलाफ धरना देना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर उठान नहीं होने के कारण धूप में पड़े रहने से बैगों में दो किलो तक वजन कम हो चुका है। इसका नुकसान आढ़तियों को उठाना पड़ेगा। ठेकेदार के पास पर्याप्त ट्रक नहीं है। वेयर हाउस वालों के पास लेबर नहीं है। इस कारण उठान में बार-बार देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानीजनक बात यह है कि मंडी के अधिकारियों से लेकर जिले के मुखिया डीसी तक के संज्ञान में मामला होने के बावजूद उठान कार्य में तेजी लाने के प्रति गंभीरता नहीं दिख रही है। भादू ने चेतावनी दी कि अगर यही हाल रहा तो सभी व्यापारी एक बार फिर से मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। मांग पूरी न होने से किसानों में गुस्सा है। वह आंदोलन का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed